{"_id":"663672e8bcd6af52370e28d7","slug":"mob-beat-a-youth-to-death-on-charges-of-sacrilege-in-ferozepur-2024-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फिरोजपुर में बेअदबी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फिरोजपुर में बेअदबी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
Sat, 04 May 2024 11:10 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 04 May 2024 11:10 PM IST
सार
फिरोजपुर में बेअदबी के आरोप में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। गांव बंडाला स्थित श्री बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़कर फेंके थे। मृतक युवक 25 वर्षीय बख्शीश सिंह पर जानबूझ कर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बेअदबी के आरोपी को भीड़ ने उतारा मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजपुर में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे फिरोजपुर के कस्बा मल्लांवाला के पास गांव बंडाला स्थित श्री बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब की है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय बख्शीश सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि युवक ने जानबूझ कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोप के अनुसार, गांव के पास ही रहने वाले एक युवक ने पहले गुरुद्वारा में आकर माथा टेका, उसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग (पन्ने) फाड़कर फेंक दिए। पुलिस ने बताया कि जैसे ही लोगों को पता चला कि एक युवक ने गांव के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप के अंग फाड़ दिए हैं, वहां भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
भीड़ ने युवक के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास की धार्मिक जत्थेबंदियां एकत्रित हो गईं और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
पंजाब में बेअदबी के बाद हत्या की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 18 दिसंबर, 2021 को अमृतसर में बेअदबी के आरोप में एक व्यक्ति को मार दिया गया। इसके अगले दिन 19 दिसंबर, 2021 को कपूरथला के ही सुभानपुर रोड स्थित गांव निजामपुर के गुरुद्वारा साहिब में भी बेअदबी के शक में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया था।
यह घटना पुलिस के सामने हुई थी और निहंगों की भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई थी। पटियाला के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब परिसर में भी शराब पी रही एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 16 जनवरी, 2024 को फगवाड़ा के गुरुद्वारा पातशाही छेवीं चौड़ा खूह में बेअदबी के शक में निहंग सिंह ने एक युवक की हत्या कर दी। निहंग सिंह ने युवक को तलवार से काट डाला था।