फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLAs will soon get laptops and printers.

Chandigarh News: विधायकों को जल्द मिलेंगे लैपटॉप और प्रिंटर

Thu, 19 Dec 2024 07:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
MLAs will soon get laptops and printers.
विधानसभा अध्यक्ष ने नेवा सेवा केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के नवनियुक्त विधायकों को जल्द ही लैपटॉप और प्रिंटर मिलेंगे। इस संबंध में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हारट्रोन के प्रबंध निदेशक जे गणेशन समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इस विषय में विस्तृत चर्चा की है। इस बीच विधानसभा स्पीकर ने वीरवार को विधानसभा सचिवालय में स्थापित नेवा सेवा केंद्र का दौरा किया और उसकी कार्य प्रणाली की बारीकियां समझीं।


विधान सभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को नेवा कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत करवाने के लिए प्रशिक्षण की योजना भी तैयार की। यह प्रशिक्षण बजट सत्र से पहले होगा। विस अध्यक्ष ने वीरवार को नेवा सेवा केंद्र पहुंच ई-विधान एप्लीकेशन प्रणाली की विस्तृत जानकारी हासिल की और नेवा परियोजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए आईटी टीम की सराहना की। उन्होंने दूसरे राज्यों में नेवा क्रियान्वयन की भी जानकारी मांगी है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी राज्यों की श्रेष्ठ व्यवस्थाओं का अध्ययन करें और अगर वहां हमसे बेहतर प्रयोग हो रहे हो तो उन्हें भी अमल में लाएं। विस अध्यक्ष ने बीते 13 दिसंबर को गुजरात विधानसभा पहुंचकर वहां भी नेवा सेवा केंद्र का मुआयना किया था। उन्होंने गुजरात विधान सभा में प्रयोग की जा रही तकनीकों और संसाधनों के बारे में भी संबंधित स्टाफ से बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed