फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLAs submitted the list of officials working with bias in elections to CM

Chandigarh News: विधायकों ने चुनाव में पूर्वाग्रह से काम करने वाले अधिकारियों की सूची सीएम को सौंपी

Thu, 28 Nov 2024 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
MLAs submitted the list of officials working with bias in elections to CM
सीएम ने विधायकों व मंत्रियों के साथ की बैठक, हर विधायक से इलाके की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को सभी विधायकों के साथ अपने आवास में बैठक की। बैठक के दौरान विधायकों ने अपने क्षेत्र की मांग रखने के साथ उन अधिकारियों की सूची सौंपी, जिन्होंने चुनाव के दौरान पूर्वाग्रह के तौर पर काम किया था। मुख्यमंत्री ने विधायकों को आश्वासन दिया है कि वे ऐसे अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों से कहा कि वह अपने इलाके की विकास संबंधित योजनाओं का प्लान तैयार करें, ताकि बजट में उन विकास कार्यों के लिए निधि का इंतजाम किया जा सके।
सीएम सैनी ने बुधवार को मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विधायकों ने उन अधिकारियों के बारे में शिकायत की, जिनका चुनाव के दौरान रवैया ठीक नहीं था। चुनाव को प्रभावित करने के लिए अधिकारी अलग-अलग तरह से हथकंडे अपना रहे थे। यहां तक कुछ अधिकारी विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर रहे थे। बैठक के बाद करनाल से विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जिन अधिकारियों ने राजधर्म नहीं अपनाया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा विधायक धनेश अदलखा ने भी कहा कि ऐसे अधिकारियों के नाम मुख्यमंत्रियों को दिए गए हैं, जिन्होंने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की थी। उन्होंने कहा कि अप्रत्यक्ष तौर कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। बाकियों पर भी कार्रवाई जल्द की जाएगी।
विज्ञापन



बजट के लिए अभी से बनाएं प्लान

मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से कहा कि अगले साल पेश होने वाले बजट के लिए अभी से अपने इलाके की परियोजनाओं व मांगों को लेकर प्लान बनाएं, ताकि उन योजनाओं के लिए बजट में प्रावधान किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों से कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने इलाके में लगाएं। लोगों के बीच रहें और उनकी समस्याएं सुनें। यदि कोई अधिकारी लोगों की सुनवाई नहीं करता है तो उसके बारे में उन्हें सूचित करें। लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। मंत्रियों के साथ बैठक में भी उन्होंने कहा कि सभी अपने विभाग का प्लान बनाएं और उन्हें जल्द से जल्द सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व सीएम मनोहर लाल के नक्शे कदम पर सीएम सैनी

सीएम नायब सिंह सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के नक्शे कदम पर हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल भी हर बुधवार को मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक करते थे और उनके साथ उनके इलाके के विकास कार्यों और राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा करते थे। उसी तर्ज पर सीएम ने भी इसी बुधवार से विधायकों के साथ बैठक करने का कार्य शुरू किया है। बैठक के बाद विधायक इस बात से काफी खुश थे कि सीएम ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना है और हर मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed