फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Visit in mandi

विधायक ने किया मंडी का दौरा, बोले किसानों को न हो परेशानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
MLA Visit in mandi
NA - फोटो : AMAR UJALA
घरौंडा। विधायक हरविंद्र कल्याण ने मार्किट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों को और व्यापारियों की बैठक ली। जिसमे सभी पहलुओं पर अधिकारियों के साथ मंथन किया और धर्मकांटों की स्थिति का भी जायजा लिया । इस दौरान किसानों और श्रमिकों ने भी समस्याएं रखी। विधायक ने किसानों और मजदूरों को आश्वस्त किया कि मंडी में उनको किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होते ही कुछ किसान बिना मैसेज के ही मंडी में फसल लेकर पहुंच गए थे। मंडी में धर्मकांटे खराब होने के कारण किसानों की गेहूं की तुलाई प्राइवेट धर्मकांटों पर करवाई गई। जिससे अव्यवस्थाओं का माहौल पैदा हो गया था। मंडी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए विधायक हरविंद्र कल्याण मंगलवार को नई अनाज मंडी पहुंचें। जहां उन्होंने मार्किट कमेटी कार्यालय में एसडीएम गौरव कुमार, डीएसपी रामदत्त, मार्किट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी, मार्किट कमेटी सचिव चंद्रप्रकाश, मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुशील कुमार व अन्य अन्य व्यापारियों के साथ मीटिंग के बाद विधायक ने धर्मकांटों की स्थिति का जायजा लिया। कमेटी अधिकारियों को जल्द से जल्द कांटों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने पोर्टल पर दामी का ऑप्शन न आने से गेहूं डालने का स्पेस कम होने की समस्या के बारे में बताया। विधायक कल्याण ने तुरंत मार्किट कमेटी के सचिव चंद्रप्रकाश से निर्देश दिए । सचिव चंद्रप्रकाश ने बताया कि दोपहर बाद व्यापारियों की समस्या का समाधान हो जाएगा। विधायक जी,चाय की व्यवस्था करवाओं
विज्ञापन
मंडी में काम कर रही लेबर ने विधायक कल्याण के समक्ष चाय की व्यवस्था कराने की मांग रखी। लेबर ने विधायक कल्याण को बताया कि कोरोना के वजह से मार्किट कमेटी अधिकारियों ने  चाय की सभी दुकानें बंद करवा दी है। विधायक ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी  प्रकार से लेबर के लिए चाय की कोई व्यवस्था करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीने के पानी की व्यवस्था ठीक करें- विधायक हरविंद्र कल्याण ने मंडी प्रधान सुशील गर्ग से निर्देश देते हुए कहा कि  मंडी में पीने के पानी की समस्या सुनने में आई है। अगर किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उसका समाधान करें। वही सभी परचेज सेंटरों पर भी किसानों केे लिए सभी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

MLA Visit in mandi
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA

MLA Visit in mandi
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed