फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Simarjit Singh Bains from ludhiana threatens by Drug mafia

लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को मिली धमकी, कहा- भुगतने पड़ेंगे गंभीर नतीजे

Thu, 26 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
 MLA Simarjit Singh Bains from ludhiana threatens by Drug mafia
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस
लुधियाना से लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को कथित तौर पर ड्रग माफिया की ओर से धमकी दी गई है। उन्हें नशों के खिलाफ मुहिम बंद करने को कहा गया है। ऐसा न करने की सूरत में उन्हें व उनके परिजनों को गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बैंस ने गृह सचिव को पत्र लिख कर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। बैंस ने कहा है कि पिछले दिनों उन्हें एक पत्र मिला है, जो कि सरी, कनाडा से भेजा गया लगता है। उसमें लिखा है कि तुमने ड्रग माफिया के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है, उसे तुरंत बंद कर दो। हम बहुत पॉवरफुल संगठन का हिस्सा हैं। अगर तुमने नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम बंद न की तो तुम्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। तुम्हें और तुम्हारे परिवार को किसी भी तरह का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


बैंस ने कहा कि करीब छह माह पहले और मई 2017 में भी उन्हें ऐसे ही पत्र आए थे। जोकि उन्होंने लुधियाना पुलिस कमिश्नर को दे दिए थे। इसके अलावा उनके मोबाइल पर कॉल्स आ रही हैं, जिनमें कोई नंबर डिसप्ले नहीं होता। कॉल करने वाला व्यक्ति उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहता है। बैंस ने कहा कि पत्र उन्होंने एडीजीपी सिक्योरिटी को सौंप दिया है। उन्होंने गृह सचिव से मांग की कि पत्रों और कॉल्स की पड़ताल कराई जाए, ताकि धमकियां देने वाले का पता चले और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed