फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Rupinder Kaur Ruby joined Congress Party in Chandigarh

पंजाब: बठिंडा ग्रामीण की विधायक रुबी ने थामा कांग्रेस का हाथ, एक दिन पहले आप से दिया था इस्तीफा

Wed, 10 Nov 2021 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 04:28 PM IST
सार

चंडीगढ़ में सीएम चरणजीत चन्नी और पार्टी प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू की मौजूदगी में रुबी पार्टी में शामिल हुईं।

विज्ञापन
MLA Rupinder Kaur Ruby joined Congress Party in Chandigarh
विधायक रुपिंदर कौर रुबी ने कांग्रेस ज्वाइन की। - फोटो : twitter @CHARANJITCHANNI

विस्तार

बठिंडा ग्रामीण से विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने मंगलवार देर रात आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को वह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गईं। रुपिंदर कौर रूबी ने सांसद भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित करने की मांग उठाई थी। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल उनकी मांग से नाराज थे। यही कारण है कि उनकी बठिंडा ग्रामीण से दावेदारी भी खतरे में मानी जा रही थी।

विज्ञापन


मंगलवार को आधी रात को ट्विटर पर रुपिंदर कौर के इस्तीफे को आप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान को टैग कर लिखा है कि मैं पार्टी छोड़ रही हूं। इससे पहले रुपिंदर कौर ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी के साथ लगभग 30 मिनट तक बैठक की। बुधवार को उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए चंडीगढ़ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। आप में आम लोगों और पंजाब के लोगों की कोई सुनवाई नहीं है। 
विज्ञापन


राजनीतिक करिश्मा नहीं, ड्रामा है आम आदमी पार्टी: चन्नी
आम आदमी पार्टी पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक करिश्मा नहीं, सिर्फ ड्रामेबाजी है। इसका पता अब सबको चल गया है, इसलिए अब लोग कांग्रेस के पास आ रहे हैं। आप विधायक रूबी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद चन्नी ने कहा कि अब पंजाब में आम आदमी का राज आ चुका है। 50 दिनों में पंजाब में सरकार ने जो भी फैसले लिए हैं वह आदमी से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘रूबी हमारी छोटी बहन, लेकिन कांग्रेस उनके साथ धोखा न करे’
हरपाल चीमा ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा कि रूबी हमारी छोटी बहन है लेकिन कांग्रेस उनके साथ धोखा न करे। वो कहीं पर भी जाएं खुश रहें। इस बार उनको आप से टिकट नहीं मिलने के चांस थे, इसलिए वे कांग्रेस में शामिल हो रहीं हैं लेकिन कांग्रेस से निवेदन है कि रूबी के साथ धोखा न करे और बठिंडा देहात से उनको टिकट जरूर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed