{"_id":"5e5ff3f88ebc3eeb546f4711","slug":"mla-ramkumar-gautam-raised-the-issue-of-pay-scale-similar-to-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा रामकुमार बोले- पुलिस वालों को पंजाब के समान वेतनमान दे दो, सीएम साहब दुआएं मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा रामकुमार बोले- पुलिस वालों को पंजाब के समान वेतनमान दे दो, सीएम साहब दुआएं मिलेंगी
Thu, 05 Mar 2020 12:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
विधायक रामकुमार गौतम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा में सबसे वयोवृद्ध विधायक रामकुमार (दादा) गौतम ने बुधवार को पंजाब के समान वेतनमान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। दादा गौतम ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं हरियाणा पुलिस में भ्रष्टाचार है। मगर सरकार यदि हरियाणा के पुलिस कर्मियों को पंजाब समान वेतनमान का लाभ दे देती है, तो निसंदेह भ्रष्टाचार खत्म होगा। पुलिस वालों को अच्छा वेतन मिल जाएगा और वे खुश भी रहेंगे।
विज्ञापन
दादा गौतम ने कहा कि ‘सीएम साहब इन पुलिस वालों का भला कर दो, आपको इनकी बहुत दुआएं लगेंगी।’ गौतम ने आगे कहा कि ‘वैसे तो हमारे गृहमंत्री अनिल विज भी भले मानस है, ईमानदार है और घणे मजबूत भी है, लेकिन कभी-कभार वह भी कमजोर पड़ जाते हैं।’ लेकिन पुलिस वालों की ये मांग तो जरूर पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
दादा गौतम ने सदन में संस्कृत को बढ़ावा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि टीजीटी कैडर को सीएंडवी कैडर में शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मैं संस्कृत की प्रदेश में मौजूदा हालातों से संतुष्ट नहीं हूं। कांग्रेसी विधायकों द्वारा दादा गौतम पर तंज भी कसा गया। जिस पर दादा ने कहा कि फिक्र मत करो, अपना न तो इस सरकार में कुछ है और न ही तुम्हारी सरकार में कुछ होगा। दादा गौतम ने सदन में सीएम के बजट के भी सराहना की और कहा कि वे सीएम की कार्यप्रणाली व ईमानदारी के कायल हैं।
विज्ञापन