फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Ramkumar Gautam meets with his Workers

अपने बयान पर अडिग विधायक गौतम, बोले- अब दुष्यंत चौटाला और उनके परिवार से कोई वास्ता नहीं

Sun, 29 Dec 2019 02:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Dec 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
MLA Ramkumar Gautam meets with his Workers
रामकुमार गौतम, दुष्यत चौटाला. - फोटो : फाइल फोटो

जजपा विधायक रामकुमार गौतम नारनौंद में अपने निवास पर पहुंचे और वहां पर वो अपने कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। पिछले दो दिनों से जजपा विधायक ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है। इस दौरान वो पार्टी प्रमुख व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए। 

विज्ञापन


जब अमर उजाला की टीम ने उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने मना कर दिया। वहीं बाद में कार्यकर्ताओं से हो रही बातचीत के दौरान विधायक रामकुमार गौतम अपने पूर्व में दिए सभी बयानों पर अडिग नजर आए। उन्होंने बातों-बातों में दोहराया कि अब उनका दुष्यंत चौटाला व उनके परिवार से कोई वास्ता नहीं है। 
विज्ञापन


शनिवार को नारनौंद के जजपा विधायक रामकुमार गौतम अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। दोपहर बाद विधायक गौतम गांव राजपुरा में कार्यकर्ता कुलदीप कोहाड़ की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे। उसके बाद वो कॉलोनी में अपने निवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान करने के आदेश भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिमन्यु से कभी भी किसी मॉल में कोई मुलाकात नहीं हुई: गौतम
विधायक गौतम बोले- न तो उन्हें कोई मंत्री पद चाहिए और न ही दुष्यंत चौटाला से कोई बात या मुलाकात करनी है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला द्वारा दिए बयान पर कहा कि उनकी कैप्टन अभिमन्यु से कभी भी किसी मॉल में कोई मुलाकात नहीं हुई है। उनकी प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि मॉल में कैप्टन अभिमन्यु से उनके पिता अजय चौटाला की मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed