फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   mla promot cps, chief parliamentry secertery, cm badal, assembly election, punjab

मुख्यमंत्री का नया दांव, 7 विधायकों को बनाया मुख्य संसदीय सचिव

Wed, 27 Apr 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 27 Apr 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
mla promot cps, chief parliamentry secertery, cm badal, assembly election, punjab
प्रकाश सिंह बादल, पंजाब सीएम - फोटो : amar ujala
चुनावी साल में सरकार ने सात विधायकों को तोहफा दिया है। इन्हें मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया गया है। इनमें शिरोमणि अकाली दल के पांच और भाजपा के दो विधायक हैं। वहीं, शिअद विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया पर गाज गिरी है। उन्हें सीपीएस पद छीन लिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सिफारिश पर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने मंगलवार को सात विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया है। जिनमें शिअद के परगट सिंह, गुरतेज घुगियाना, गुरप्रताप वडाला, मनजीत मन्ना और दर्शन सिंह शिवालिक शामिल हैं। जबकि, भाजपा के दो विधायकों सीमा रानी और सुखजीत कौर शाही को सीपीएस बनाया गया है। परगट सिंह पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे, उन्हें सीपीएस बना कर नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही सीएम की सिफारिश पर राज्यपाल सोलंकी ने अमृतसर साउथ के अकाली विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया को मुख्य संसदीय सचिव पद से हटाने के आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन


बुलारिया का इस पद से हटना लगभग तय माना जा रहा था। कुछ समय पहले पार्टी ने उन्हें यूथ अकाली दल माझा जोन के इंचार्ज पद से भी हटा दिया था। बुलारिया एक जमाने में कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया के सबसे करीबियों में से एक माने जाते थे। विधानसभा में भी वह मजीठिया के साथ ही नजर आते थे। पर कुछ समय पहले किन्हीं कारणों से उनकी मजीठिया के साथ बिगड़ गई। उसके बाद वह पार्टी के सभी समागमों से नदारद रहने लगे। सीएम या डिप्टी सीएम के दौरे के समय भी बुलारिया नहीं आते थे। फिर बुलारिया ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अपने हलके में बन रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के विरोध में उन्होंने सरकार के खिलाफ धरना तक दे दिया था। विधानसभा के बजट सेशन में बुलारिया नजर ही नहीं आए थे। उनकी और पार्टी के बीच बढ़ती दूरी से साफ था कि उनका सीपीएस पद जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed