फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA kulbir singh zira found No entry in meeting of legislators

विधायकों की बैठक में जीरा को नहीं मिली एंट्री, निलंबन पर फैसले तक पार्टी गतिविधियों से रहेंगे दूर

Sun, 20 Jan 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
MLA kulbir singh zira found No entry in meeting of legislators
कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा

अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई मालवा क्षेत्र के विधायकों की बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया। हालांकि बैठक के बाद जीरा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फिर से अपनी स्थिति स्पष्ट की और साथ ही अपने हलके की समस्याओं के बारे में एक पत्र भी उन्हें सौंपा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जीरा को पंजाब भवन में प्रवेश करने की अनुमति तो दी गई लेकिन जहां बैठक हो रही थी, उस कांफ्रेंस हाल में नहीं जाने दिया। उन्हें एक अलग कमरे में बैठने को कहा गया। जीरा को बताया गया कि उनके निलंबन को रद्द करने संबंधी उनकी अपील पर निर्णय अभी तक पार्टी आलाकमान के पास लंबित है। निलंबन रद्द होने के बाद ही उन्हें पार्टी की बैठकों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक यह सब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते दिनों फिरोजपुर में कार्यक्रम के दौरान जीरा ने कैप्टन सरकार पर नशे की रोकथाम में नाकाम रहने और नशा कारोबारियों को शह देने के आरोप लगाए थे। इस कारण जीरा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। इस मामले पर शुक्रवार को जीरा ने चंडीगढ़ पहुंचकर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और पार्टी की प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी से बात की और उन्हें अपने व्यवहार को लेकर बिना शर्त माफीनामा भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मुलाकात के दौरान जाखड़ ने यह संकेत भी दिए थे कि वे मुख्यमंत्री से इस सिलसिले में बात करेंगे और जल्द कोई फैसला लिया जाएगा लेकिन शनिवार को इस संबंध में पार्टी की तरफ से कोई फैसला नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed