Haryana News: सदन में आमने-सामने आए जोगीराम सिहाग और मंत्री बबली, दादा गौतम की दुष्यंत को खरी-खरी
पटौदी से भाजपा विधायक सत्यप्रकाश ने मुख्यमंत्री के हरियाणा एक हरियाणवी एक के साथ प्रत्येक हरियाणावासी के लिए कार्य किया। राज्य में मेरिट के आधार पर नौकरी देने का काम किया। हरियाणा पहला राज्य है जहां क्लास वन और क्लास टू में आरक्षण नहीं है। उन्होंने इस व्यवस्था को लागू कर आरक्षण देने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ई-टेंडरिंग के मामले को लेकर पहले ही एक-दूसरे पर आरोप लगा चुके जजपा के विधायक जोगीराम सिहाग और मंत्री देवेंद्र बबली सदन में भी आमने-सामने आ गए। जोगीराम सिहाग ने कहा कि वह सही को सही कहने से पीछे नहीं हटते, चाहे बात सरकार के हक में जाए या फिर खिलाफ जाए। सरपंचों को लेकर गलत धारणा बनाई गई है। सरपंचों ने कहा था कि उनका खर्च ज्यादा हुआ तो लोगों ने इसका मतलब ये निकाल लिया कि वो जो पैसे खर्च हुए हैं, वो पैसा लेने के लिए पंचायतों में आए हैं। ऐसा नहीं है, वह गांव की सेवा के लिए पैसा खर्च करके आए हैं।
सिहाग ने कहा कि दो लाख की लिमिट बेशक 50 हजार कर दो लेकिन संरपंचों को उनको मान सम्मान देना चाहिए, क्योंकि वह चुने हुए प्रतिनिधि हैं। जवाब में खड़े हुए मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि नई व्यवस्था से कुछ लोगों ही परेशानी है। ई-टेंडरिंग से जिम्मेदारी तय होगी और क्वालिटी का काम होगा। कुछ लोग सरपंचों के कंधों पर अपनी राजनीति कर रहे हैं। ये गलत है। वहीं, कोसली से भाजपा के विधायक लक्ष्मण यादव ने भी सरपंचों को पावर देने की वकालत की।
उठा सरस्वती नदी और दादूपुर नलवी नहर मुद्दा
लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने किसानों की आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने दावा किया था कि किसानों की आमदनी 2022 में दुगनी की जाएगी लेकिन आमदनी तो नहीं बढ़ी मगर खेती में लागत बढ़ाने का काम सरकार ने किया है। दादूपुर नलवी नहर का मुद्दा उठाते हुए मेवा सिंह ने कहा कि खुदी खुदाई दादूपुर नलवी नहर को सरकार ने मिट्टी भर कर बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार का दावा करती है लेकिन उसकी जमीन पर कब्जे हो रहे हैं। बारिश में नदी का पानी फसल बर्बाद कर देता है। उन्होंने सरस्वती नदी की खुदाई कराने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया।
दादा गौतम की दुष्यंत को खरी-खरी, भूल गए गए नारनौंद की जनता को
विधानसभा अध्यक्ष ने जब नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम को बोलने की अनुमति दी उन्होंने कहा अध्यक्ष महोदय घंटी बजाने से पहले बता देना, मुझे एक बड़ी बात कहनी है। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी के प्रमुख नेता और डिप्टी सीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला और उनके पिता ने क्षेत्र में आकर कहा था कि वह नारनौंद हलके में आकर यहां की समस्याओं को देखेंगे लेकिन नहीं आए। जब दुष्यंत सभी जगह से हार गए थे तो इसी क्षेत्र की जनता ने उन्हें जिताया था लेकिन अब वह क्षेत्र की जनता को भूल गए। इसी बीच कांग्रेस विधायक राव चिरंजीव बोले कि तब भी आप सरकार की तारीफों के पुल बांध रहे।
अनुदेशकों को हटाने और बाहरी क्षेत्र के लेक्चरर लगाने का मुद्दा उठाया
इसराना से कांग्रेस विधायक बलबीर सिंह ने सरकार द्वारा आईटीआई के 526 अनुदेशकों को हटाने का मुद्दा उठाया। वहीं, कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल सिंह केहरवाला ने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 157 में से 103 लेक्चरर हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों के भर्ती किए गए हैं। क्या हरियाणा में योग्य शिक्षक नहीं है।
क्लास वन और टू में आरक्षण देने की मांग पटौदी विधायक ने रखी
पटौदी से भाजपा विधायक सत्यप्रकाश ने मुख्यमंत्री के हरियाणा एक हरियाणवी एक के साथ प्रत्येक हरियाणावासी के लिए कार्य किया। राज्य में मेरिट के आधार पर नौकरी देने का काम किया। हरियाणा पहला राज्य है जहां क्लास वन और क्लास टू में आरक्षण नहीं है। उन्होंने इस व्यवस्था को लागू कर आरक्षण देने की मांग की।
ई-टेंडरिंग भी करानी है तो सरपंचों के माध्यम से हो: गोगी
असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि अगर ई-टेंडरिंग ही करानी है तो वह भी सरपंचों के माध्यम से कराओ, उन्हें अधिकार दो वे चुने हुए प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरपंच गलत है तो क्या पूरी व्यवस्था ईमानदार है। ये जीरो टारलेंस का फार्मूला बता कर ठगी का काम हो रहा है। असंध 13 कालोनियों को लंबे समय से वैध करने की मांग की जा रही है लेकिन कुछ नहीं हुआ। जुंडला को सब तहसील बनाने की मांग की थी, कोई जवाब नहीं आया।
मसानी बैराज को पर्यटन स्थल बनाने की थी घोषणा: राव चिरंजीव
कांग्रेस विधायक राव चिरंजीव ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की जगह भाजपा सरकार को नया नारा देना चाहिए कि अपनों का साथ, अपनो का विकास। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां हत्या, दुष्कर्म सहित अन्य 25 आपराधिक घटनाएं रोजाना हो रही है। भाजपा ने अपने तो हर जगह फाइव स्टार पार्टी कार्यालय बना लिए, मगर लोगों को घर नहीं मिले। मसानी बैराज को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा सीएम ने की थी लेकिन वहां दूषित पानी छोड़ा जा रहा है।
विधायक नयनपाल रावत ने रखी वेटरनरी यूनिवर्सिटी की डिमांड
पृथला से विधायक नयनपाल रावत ने अपने क्षेत्र में 104 गांवों के लोग बड़ी संख्या में पशुपालक है। यहां उन्होंने वेटरनरी यूनिवर्सिटी बनाने की मांग रखी। उनके क्षेत्र में सौ करोड़ से सड़कों का विकास करने की घोषणाएं हो चुकी है, 25 करोड़ आ चुके हैं, शेष राशि जल्द मंजूर कर विकास कार्य कराए जाए।
दादरी में खेल विश्वविद्यालय की मांग
दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने दादरी जिला में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र से गीता, बबीता सहित कई विश्वविख्यात आते हैं। यहां खेल विश्वविद्यालय बने तो इस क्षेत्र से प्रदेश को और भी होनहार कई खिलाड़ी मिल सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र में सीवरेज सीवरेज सिस्टम के लिए बारिश के सीजन से पहले काम शुरु कराने की मांग की।
सफीदों से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने अपने विधानसभा क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज का मुद्दा उठाया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि राजकीय कॉलेज में चल रहे नर्सिंग कॉलेज को जल्द निजी भवन तैयार कर वहां शिफ्ट कराने की व्यवस्था कराई जा जाए। सफीदों की नगर पालिका का बजट कम है, पालिका की गतिविधियों और विकास कार्यों को चलाने के लिए सरकार की ओर से अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की जाए