{"_id":"5c1527dbbdec2253f44a9094","slug":"mla-car-stuck-with-truck-in-kaithal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः बाल-बाल बच गए 'आप' विधायक, गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी, एयरबैग ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः बाल-बाल बच गए 'आप' विधायक, गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी, एयरबैग ने बचाई जान
Sun, 16 Dec 2018 09:19 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से आप विधायक महेंद्र गोयल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दिल्ली के रिठाला से विधायक महेंद्र गोयल घायल हो गए। विधायक की गाड़ी कैथल के तितरम मोड़ के निकट एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में विधायक के अलावा दिल्ली के एक काउंसलर सहित एक अन्य को चोटें आईं। वहीं गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद उन्हें शाह अस्पताल ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। विधायक महेंद्र गोयल मूलरूप से कैथल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि वे सुबह दिल्ली से रैली में भाग लेने के लिए चले थे। गाड़ी को चालक धर्मवीर चला रहा था। साथ में पार्टी के व्यापार सेल के उपाध्यक्ष जगदीश गोयल व काउंसलर कुलदीप सिंह भी थे। अचानक से धमाका हुआ और वह अगली सीट पर जा लगे। टक्कर होते ही गाड़ी के एयरबैग खुल गए। इस कारण ज्यादा चोट नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
बाद में सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग वहां आ गए। उनके साथी जगदीश व कुलदीप को भी हलकी चोट आई हैं। हालांकि महेंद्र गोयल केजरीवाल के पहुंचने के बाद रैली में भी पहुंचे और लोगों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन