फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   misuse of smart cycles in Chandigarh

चंडीगढ़: आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक कर रहे स्मार्ट साइकिलों का दुरुपयोग

Thu, 14 Oct 2021 04:03 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 14 Oct 2021 04:03 PM IST
सार

शहर के लोगों की सेहत सुधारने और पर्यावरण की रक्षा के लिए शुरू की गई स्मार्ट बाइक शेयरिंग योजना को शहरवासी ही पलीता लगाने में जुटे हैं। आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक इन साइकिलों का दुरुपयोग कर रहे हैं। कोई साइकिल चोरी में पकड़ा जा रहा है, तो कोई इसे उठाकर घर ही लेकर चला जा रहा है।

विज्ञापन
misuse of smart cycles in Chandigarh
स्मार्ट साइकिल पर स्टंट करते युवा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्मार्ट बाइक शेयरिंग योजना के तहत शहर में चलाई जा रही साइकिल को चुरा रहे एक युवक को पुलिस ने मंगलवार देर रात दबोच लिया। सेक्टर-36/37 की लाइट प्वाइंट से गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सहरसा (बिहार) निवासी टुनटुन कुमार (21) के रूप में हुई है। आरोपी से साइकिल बरामद कर उसे बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने देखा कि लाल रंग की टीशर्ट पहने एक युवक सेक्टर-36/37 की लाइट प्वाइंट से पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के तहत चलाई जा रही साइकिल लेकर जा रहा है। पुलिस को देखकर युवक साइकिल छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि सेक्टर-37डी स्थित सिंधी स्वीट्स के पास बने साइकिल स्टैंड से साइकिल चोरी करके ले जा रहा था। पुलिस ने साइकिल नंबर 40616 बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सोनीपत में हत्याः बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, बुजुर्ग महिला को मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


घर ले जाकर छत पर रख ली साइकिल, पुलिस कर रही पूछताछ
वहीं, बुधवार को एक व्यक्ति ने स्मार्ट साइकिल ले जाकर अपने घर की पहली मंजिल पर बनी एक कोठरी में रख ली। काफी देर तक जब साइकिल की लोकेशन नहीं बदली तो कंपनी के लोगों ने तत्काल जीपीएस से ट्रैक कर साइकिल का पता लगाया। इसके बाद कंपनी की टीम उक्त व्यक्ति के घर पहुंची और कोठरी के अंदर जाकर देखा तो साइकिल बरामद हुई। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

गाना बनाने के लिए साइकिल का दुरुपयोग, तीन सेलिब्रिटीज के खिलाफ शिकायत
स्मार्ट बाइक शेयरिंग योजना के तहत शहर में साइकिल चलाने वाली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले सुखना लेक पर तीन सेलिब्रिटीज ने एक गाना शूट किया था। इसमें एक साइकिल पर तीन लोग बैठे दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कंपनी तक मामला पहुंचा, जिसके बाद साइबर सेल को शिकायत दे दी गई है। बताया जा रहा है कि इन तीनों सेलिब्रिटीज के फॉलोअर्स लाखों में हैं।

यह भी पढ़ें-करनालः घीड़ अनाज मंडी में करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा, सुपरवाइजर समेत चार मंडी कर्मियों और 28 आढ़तियों पर एफआईआर


साइकिल को बनाया खेल-तमाशे का साधन, पड़ा पुलिस का चक्कर
दो साइकिलों से एक-दूसरे को टक्कर मारते दो अन्य लोगों का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डाला गया था। वहीं, सेक्टर-43 व 47 में दो मामलों में लोग साइकिलों से स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे थे। इन चारों मामलों में कंपनी ने साइबर सेल को शिकायत दे दी है। पुलिस सोशल साइट्स पर आईडी के माध्यम से आरोपियों को खोजने में लगी है। इस मामले में कंपनी ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज की मांग की है। उधर, सेक्टर-29ए में भी एक साइकिल पर तीन युवकों के सवार होकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।

रात के समय हमारी टीम साइकिलों से ही फील्ड में निकलती है। हमारा प्रयास रहता है कि सुबह जब लोग साइकिल उठाएं तो उन्हें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलें, लेकिन जान-बूझकर किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है।
-विकास बख्शी, सिटी प्रभारी, पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट

यह लोगों की संपत्ति है, उन्हें समझना चाहिए कि हमें अपनी संपत्ति का कैसे उपयोग करना है। सेलिब्रिटी हो या आम आदमी, नियम सभी के लिए एक हैं। इस तरह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। -आनिंदिता मित्रा, सीईओ, स्मार्ट सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed