{"_id":"592300894f1c1b3e6a536bfc","slug":"mistakes-in-the-ongoing-examination-of-punjab-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PU की 5वीं गलती, एमए इंग्लिश लिटरेचर के बजाय दे दिया पॉएट्री का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PU की 5वीं गलती, एमए इंग्लिश लिटरेचर के बजाय दे दिया पॉएट्री का पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 May 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से चल रही परीक्षाओं में गलतियों का दौर लगातार जारी है। सोमवार को भी एमए इंग्लिश लिटरेचर का पेपर था, लेकिन उसकी जगह एमए इंग्लिश पॉएट्री का पेपर सेंटरों में बांट दिया गया। हालांकि जब स्टूडेंट्स की ओर से सेंटर इंचार्ज को बताया गया तो एग्जामिनेशन कंट्रोलर ऑफिस से प्रश्नपत्र को बदल दिया गया। इसकी वजह से परीक्षा करीब 30 मिनट की देरी से शुरू हुई।
बता दें कि जो पेपर सोमवार को सेंटरों में दिया गया, वह 30 मई के लिए तय था। ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है। फिलहाल चल रही परीक्षाओं में यह पांचवीं घटना है, जब गलत पेपर सेंटरों में भेज दिया गया और पेपर बांट दिए गए। जब स्टूडेंट्स को आउट ऑफ सिलेबस सवाल नजर आए तो स्टूडेंट्स भी टेंशन में आ गए। इसके बाद जब स्टूडेंट्स ने रोष जताया तो आनन-फानन पीयू एग्जाम कंट्रोल विभाग में सूचना दी गई।
एग्जाम कंट्रोलर ने संबंधित शिक्षकों से आनन-फानन में नए प्रश्नपत्र तैयार करवाए। इसके बाद परीक्षा प्रारंभ हो सकी। वहीं पीयू प्रबंधन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह गलतियां प्रिंटिंग स्तर पर हुई हैं।

पहले भी हो चुकी हैं गलतियां
पहले भी हो चुकी हैं गलतियां
- म्यूजिक के पेपर में गलत सवाल पूछे गए।
- केमिस्ट्री का पेपर आउट ऑफ सिलेबस आया।
- होम साइंस के पेपर में गरीबी की परिभाषा पूछी गई।
- पॉलिटिकल साइंस में भारतीय राजनीति के पेपर में विदेशी राजनीति के सवाल पूछे गए।