फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mission 100 of GST department approved

जीएसटी डिपार्टमेंट के मिशन 100 को मिली मंजूरी

Thu, 26 Dec 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mission 100 of GST department approved
चंडीगढ़। टैक्स कलेक्शन में पूरे देश में नंबर वन का ताज पहनने वाला चंडीगढ़ जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के मिशन ‘100’ को डीसी से मंजूरी मिल गई है। अप्रैल, मई और जून महीने में 98 प्रतिशत कलेक्शन का आंकड़ा छूने के बाद इसे 100 प्रतिशत कलेक्शन तक ले जाया जाएगा। वर्ष 2019 में तीनों महीने का 96 से 98 प्रतिशत तक कलेक्शन रह चुका है। नवंबर माह में केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में रिटर्न फाइल करने और टैक्स कलेक्शन में चंडीगढ़ को देश में पहला स्थान मिला है। इस उपलब्धि के बाद अब डिपार्टमेंट ने इस स्थान को बनाए रखने के लिए मिशन ‘100’ की योजना बनाई है। इस योजना के तहत मई, अप्रैल और जून माह को 100 परसेंट तक पहुंचाया जाएगा। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि इस वित्तीय वर्ष 2019-20 में इन्हीं महीनों में टैक्स कलेक्शन का आंकड़ा 98 प्रतिशत का रहा है। ऐसे में डिपार्टमेंट को इस 2 फीसदी के अंतर को कवर करना आसान हो जाएगा। जीएसटी डिपार्टमेंट की इस योजना को डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने मंजूरी दे दी है। अब अधिकारियों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बॉक्स:
टैक्स इंस्पेक्टरों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
इस योजना को बनाने में टैक्स इंस्पेक्टर अहम भूमिका निभाएंगे। योजना के तहत यदि इंस्पेक्टर अपने अपने वार्डों में 100 प्रतिशत कलेक्शन करते हैं तो उन्हें प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार 1500करोड़ रुपये का टारगेट
इस बार वित्तीय वर्ष 2019-20 में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने 1500 करोड़ रुपये कलेक्शन का टारगेट रखा हुआ है। इसके लिए डिपार्टमेंट को मार्च तक हर महीने 100 करोड़ रुपये से अधिक कलेक्शन की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 101.27 करोड़ रुपये का अधिक कलेक्शन
पिछले साल 2018-19 के मुकाबले इस साल डिपार्टमेंट को 101.27 करोड़ रुपये का अधिक कलेक्शन मिला है। इस बार डिपार्टमेंट ने 946.58 प्रतिशत का रेवन्यू कलेक्शन किया है।
किस महीने में कितना रहा कलेक्शन
माह कलेक्शन
अप्रैल 97.48
मई 97.34
जून 96.86
जुलाई 95.52
अगस्त 95.14
सितंबर 93.02
अक्टूबर 86.60
नवंबर 91.03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed