फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miss Universe Harnaaz Kaur Sandhu's father passes away

Punjab News: मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के पिता का निधन, 57 साल की उम्र में मोहाली में ली अंतिम सांस

Sat, 01 Jul 2023 12:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली) Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Jul 2023 12:39 AM IST
सार

डॉक्टर ने संधू परिवार के सदस्यों को बताया कि प्रीतम सिंह की देर रात को हृदयगति रुकने के कारण मृत्यु हो गई, उनकी पत्नी सरकारी डॉक्टर हैं। बेटी हरनाज कौर संधू और बेटा हरनूर संधू मुंबई में थे।

विज्ञापन
Miss Universe Harnaaz Kaur Sandhu's father passes away
हरनाज कौर संधू। - फोटो : फाइल

विस्तार

मिस यूनिवर्स-2021 हरनाज कौर संधू के पिता प्रीतम सिंह संधू (57) का शुक्रवार सुबह हृदयगति रूक जाने से देहांत हो गया। प्रीतम सिंह संधू खरड़-लांडरां रोड स्थित शिवालिक सिटी में मोना पैराडाइज सोसायटी के एक फ्लैट में रहते थे। गुरुवार की रात सोने के बाद वह सुबह नहीं उठे। सुबह उनकी पत्नी ने जब उन्हें बिस्तर पर बेसुध पाया तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रीतम सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


डॉक्टर ने संधू परिवार के सदस्यों को बताया कि प्रीतम सिंह की देर रात को हृदयगति रुकने के कारण मृत्यु हो गई, उनकी पत्नी सरकारी डॉक्टर हैं। बेटी हरनाज कौर संधू और बेटा हरनूर संधू मुंबई में थे।
विज्ञापन


पिता की मौत की खबर सुनकर बेटा शुक्रवार दोपहर को ही घर लौटा। शाम को करीब चार बजे प्रीतम सिंह संधू का बलौंगी श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। प्रीतम सिंह संधू जिला गुरदासपुर की सब डिवीजन बटाला के रहने वाले थे लेकिन वह कई साल पहले खरड़ में आकर रहने लगे थे। 2021 में बेटी हरनाज कौर संधू के मिस यूनिवर्स चुने जाने पर वह बेहद खुश थे। मिस यूनिवर्स चुने जाने के बाद जब हरनाज कौर अपने घर खरड़ लौटी थीं तब पिता प्रीतम सिंह उन्हें एयरपोर्ट से अपने घर तक खुद कार में खड़े होकर लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed