फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   miss tanakpur heroin want to buy a farmer

किसान ने ट्रेलर देखा और 'हीरोइन' को खरीदने का ऑफर दे दिया

Fri, 26 Jun 2015 08:15 AM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
miss tanakpur heroin want to buy a farmer

करनाल के डेरा गामा निवासी एक व्यक्ति को मिस टनकपुर हाजिर हो फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया कि उसने उस फिल्म की हिरोइन को खरीदने का ऑफर कर डाला। इतना ही नहीं वह इस फिल्म की हिरोइन को किसी भी कीमत पर खरीदना चाहता है।

विज्ञापन


चौंकिए मत! ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म मिस टनकपुर हाजिर हो कि हिरोइन एक भैंस है। गांव डेरा गामा निवासी किसान जत्थेदार गुरवंत सिंह जातरी ने यह फिल्म देखी। फिल्म में एक भैंस ने बहुत शानदार अभिनय किया है। किसान उसके अभिनय से इतना प्रभावित हुआ कि उसने फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी को पत्र लिखकर ऑफर भेजा और भैंस को खरीदने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


इस बारे में उसकी फोन पर निर्देशक से बात भी हो चुकी। किसान गुरवंत का कहना है कि अगर मिस टनकपुर का मालिक उसे बेचने को राजी होता है तो वह इसके लिए कोई भी कीमत देने को तैयार है। गुरवंत सिंह ने बताया कि आज के समय में मिस टनकपुर हाजिर हो में भैंस को केन्द्र बनाकर बनाई गई व्यंग्य फिल्म ने उन्हें खासा प्रभावित किया है

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले शो पर मुफ्त में दूध वितरित करेगा

miss tanakpur heroin want to buy a farmer

किसान ने कहा कि 26 जून को जब फिल्म का पहला शो दिखाया जाएगा वह दर्शकों को मुफ्त में दूध वितरित करेगा।

गुरवंत सिंह ने बताया कि वह शुरू से ही अच्छे दुधारू पशु रखने का शौकीन है और फिल्म के जारी ट्रेलर में दिखाई गई मिस टनकपुर एक अच्छी नस्ल की भैंस है जो दूध के अलावा अपने स्टारडम से उनके व्यापार में चार चांद लगा देगी। किसान का कहना है कि हमें अपनी जमीन से नहीं टूटना चाहिए। पशुपालन अच्छा व्यवसाय तो है, साथ ही इससे हमें किसान होने का अहसास भी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed