फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with four year old girl in Ludhiana of Punjab

Ludhiana News: घर के बाहर खेल रही बच्ची से साइकिल सवार ने किया दुष्कर्म, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 17 Jan 2023 05:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Jan 2023 05:39 PM IST
सार

सूचना के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना साहनेवाल पुलिस ने बच्ची के परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Misdeed with four year old girl in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को साइकिल सवार ने उठा लिया और उसे अपने साथ ले गया। आरोपी बच्ची को जसपाल बांगड़ की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को रोते देख इलाके के लोगों ने उसके परिवार वालों का पता लगाया तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


सूचना के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना साहनेवाल पुलिस ने बच्ची के परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। बच्ची के परिवार वालों की शिकायत के मुताबिक लोहड़ी के दिन बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची अचानक से गायब हो गई।
विज्ञापन


काफी समय उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो पता चला कि साइकिल सवार एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई। इसकी जानकारी थाना साहनेवाल पुलिस को दी गई। कुछ समय बाद पता चला कि आरोपी ने बच्ची को जसपाल बांगड़ इलाके में छोड़ दिया। इसके बाद पता चला कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी थाना साहनेवाल के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed