फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 10 year old Girl In Punjab's Patiala

पिता ने मुंह बांधकर 10 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, लुधियाना में मंगेतर ने घर बुलाकर किया ये काम

Mon, 19 Aug 2019 09:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Aug 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with 10 year old Girl In Punjab's Patiala
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

पटियाला में 10 साल की एक बच्ची का मुंह बांध कर पिता ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर संबंधित भूनरहेड़ी पुलिस चौकी ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रणबीर कौर ने बताया कि गांव में रविवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला ने शोर मचा कर लोगों को इकट्ठा कर लिया। 

विज्ञापन


महिला ने लोगों से गुहार लगाई कि उसकी 10 साल की बेटी को शराबी पति से बचाया जाए। महिला ने बताया कि शराब के नशे में धुत उसके पति ने धक्का देकर उसे घर से निकाल कर अंदर से कुंडी लगा ली है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चुटकी में खोलते थे फर्जी अकाउंट, अमरिंदर सिंह की पत्नी भी हुई शिकार, पेमेंट बैंक का मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों ने आरोपी के घर का दरवाजा खुलवाया। पिता ने शराब के नशे में अपनी 10 साल की बच्ची का मुंह बांध कर दुष्कर्म किया था। गांव वालों ने आरोपी पिता को काफी पीटा। इसी बीच आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।


मंगेतर ने घर बुलाकर किया दुष्कर्म 
लुधियाना के एक मोहल्ले में शादी समारोह का फायदा उठा एक युवक ने अपनी मंगेतर को घर बुला लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। थाना मेहरबान की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी आरोपी के साथ मार्च 2020 में होनी थी। 

यह भी पढ़ेंः पंजाब में नदियों का रौद्र रूप, बाढ़ की जद में सैकड़ों गांव, सीएम ने जारी किए 100 करोड़

15 अगस्त की रात मोहल्ले में शादी समारोह था। इसी दौरान आरोपी का फोन आया कि वह उससे मिलने के लिए घर आए। वह अपने परिजनों को बिना बताए चली गई। आरोपी के परिजन बाहर गए थे। इसका फायदा उठा आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी एएसआई करणजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed