फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miscreants looted Rs 30,000 from the yard operator at gunpoint by breaking the glass of the car.

Chandigarh News: कार के शीशे तोड़ गन पॉइंट पर अहाता संचालक से बदमाशों ने 30 हजार लूटे

Wed, 16 Oct 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted Rs 30,000 from the yard operator at gunpoint by breaking the glass of the car.
चंडीगढ़। सेक्टर-48 में अपने पिता के साथ जा रहे अहाता संचालक को रोक कार के तोड़कर गन पॉइंट पर 30 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। वारदात दशहरे की रात करीब 12.30 बजे की है। सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूटपाट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें दो लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अश्वनी कुमार निवासी सेक्टर-56 ने बताया कि सेक्टर-48 में अहाता चलाता है। 12 अक्तूबर की रात करीब सवा 12 बजे अहाता बंद कर ऑल्टो कार में पिता के साथ घर आ रहा था। सेक्टर-41 स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से दो गाड़ियां आईं। इनमें से एक थार उनकी कार के आगे रुक गई जबकि दूसरी गाड़ी बलेनो पीछे आकर रुकी। इन दोनों गाड़ियों में से कुछ अज्ञात बदमाशों ने उतरते ही उनकी ऑल्टो कार का अगला व साइड वाला शीशा तोड़ कर गन पॉइंट पर अहाते की बिक्री के रखे 30 हजार रुपये छीन लिए। इसके साथ उनकी गाड़ी की चाबी भी निकाल ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। जाते जाते हाथ में गन लिए युवक ने धमकी दी कि गोली मार देगा।
विज्ञापन




वारदात से पहले रेकी करने आए थे युवक



लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले दो बदमाशों ने अहाते पर रेकी भी की थी। अहाता संचालक ने दो युवकों को पहचान लिया है। इनमें से एक युवक का नाम चंचल और दूसरा युवक जगतपुरा में एसी की दुकान चलाता है। घटना से करीब एक-डेढ़ घंटा पहले दोनों अहाता में आए थे और डीएसपी साहब का ऑर्डर बताकर खाने के लिए कहा था लेकिन अश्वनी कुमार ने कहा कि वह खुद डीएसपी साहब का ऑर्डर ले लेता है। जब वह गाड़ी के पास पहुंचा तो कोई डीएसपी नहीं था। इसके बाद ये लोग रेकी कर चले गए थे। वहीं, पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम को पहले 1.50 लाख लूट की कॉल आई थी और बाद में उन्हें 70 व 20 हजार रुपये बताए गए थे। इसकी सूचना पाते ही पुलिस सहित अन्य जांच टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed