फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misbehave with Corona Warriors in Red Cross Society Chandigarh Office

मोदी जी! कोरोना योद्धाओं का हौसला तोड़ देगा अफसरों का ऐसा सुलूक, सनसनीखेज आरोप

Mon, 24 Aug 2020 11:28 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Aug 2020 11:28 AM IST
सार

  • रेड क्रॉस में कोरोना योद्धाओं से भेदभाव, रसोई पर जड़ा ताला, पानी तक को तरसे
  • रेड क्रॉस के कार्यालय में पिछले दरवाजे आने को कहा, बैठने तक की व्यवस्था नहीं
  • कर्मचारियों ने की बदसुलूकी, शिकायत दी लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया
  • अपने साथ हुए अछूत व्यवहार की आवाज उठाई तो सेवा करने से ही रोक दिया

विज्ञापन
Misbehave with Corona Warriors in Red Cross Society Chandigarh Office
कोरोना वॉरियर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना के खिलाफ अलग अलग मोर्चों पर लड़ाई लड़ने वाले योद्धाओं का उत्साह बढ़ाने की बातें कर रहे हैं, जबकि चंडीगढ़ में ठीक इसके उलट हो रहा है। यहां की रेडक्रॉस सोसायटी उन कोरोना योद्धाओं से अछूतों की तरह व्यवहार कर रही है, जिन्होंने संकटमोचक बनकर संक्रमितों के शवों को न केवल उठाया बल्कि श्मशानघाट तक पहुंचाया।
विज्ञापन


रेडक्रॉस की रसोई में ताला लगा दिया गया ताकि वह पानी न पी सकें। कार्यालय में पिछले दरवाजे से आने जाने के लिए कहा गया। बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई। जब उन्होंने अपने साथ हुए इस सुलूक के खिलाफ आवाज उठाई तो उनकी सेवाएं ही रोक दी गईं।
विज्ञापन


अफसरों के रवैये से आहत कोरोना योद्धाओं ने अब इसकी शिकायत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, एडवाइजर मनोज परिदा, डीसी मनदीप सिंह बराड़ से की है। टीम लीडर रोहित कुमार ने शिकायती पत्र में कहा है कि वह आठ साल से रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े हैं। जब जरूरत हुई निस्वार्थ भाव से समाज सेवा का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में जब रेडक्रॉस सोसायटी के कर्मचारियों ने जब कोरोना संक्रमित शव उठाने से मना कर दिया था, तब हमारे 11 साथियों ने मिलकर इस कार्य को अंजाम दिया। अब रेडक्रॉस में ही हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है। हम अपने हाथ से पानी न ले सकें, इसलिए रसोई में ताला लगा दिया गया है।

पेट्रोल खर्च व नाश्ते की फाइल की कैंसिल कर दी

रोहित ने बताया कि मार्च की शुरुआत से ही हमारी टीम शव उठा रही थी। जुलाई माह में आने-जाने के लिए पेट्रोल खर्च व शव उठाने से पहले कुछ नाश्ता देने की बात कही तो हमें शव उठाने से मना कर दिया गया। कहा कि इस बजट के लिए जो फाइल चली थी, वह कैंसिल कर दी गई है। हमने अपनी स्थिति भी अधिकारियों को बताई कि हमारे पास फिलहाल रुपये नहीं हैं, लेकिन किसी ने एक न सुनी।

नोडल ऑफिसर ने कहा, हम सब कोरोना संक्रमित हैं
कोरोना योद्धाओं ने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि रेडक्रॉस के नोडल ऑफिसर मोहनलाल ने उन्हें शव उठाने से मना कर दिया। जब लोगों ने हमारे बारे में पूछा तो उन्होंने झूठ कहा कि हम कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सदस्यों का कहना है कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और कहीं भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। नोडल ऑफिसर बस लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ताकि सच्चाई पर पर्दा डाला जा सके।
 
हमारे सामने संक्रमित शव परिजनों से पैक करवाए
सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जीएमसीएच-32 में हमारे सामने कोरोना संक्रमित शवों को उनके परिजनों से पैक करवाया गया। लोग संक्रमित होने की दुहाई देते थे, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी। अब तक सभी शव परिजनों से ही पैक कराए गए हैं। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो हमें नोडल ऑफिसर मोहनलाल ने यह कहकर चुप करा दिया कि इस व्यवस्था से लोगों को यकीन रहेगा कि उन्हें उनके मरीज का ही शव मिल रहा है।

युवती से हुई अभद्रता, सेक्रेटरी ने शिकायती पत्र लौटाया

सदस्यों का आरोप है कि  उनकी एक साथी युवती से रेडक्रॉस के एंबुलेंस चालक ने अभद्रता की और पानी देने से इनकार कर दिया। जब सभी सदस्यों ने शिकायत रेडक्रॉस के सेक्रेटरी व एडीसी सचिन राणा से की तो उन्होंने यह कहकर शिकायत पत्र लेने से इनकार कर दिया कि मौके पर ही आकर सभी से मिलूंगा और मामला सुलझाऊंगा। लेकिन आज तक एडीसी हम लोगों से मिलने नहीं आए हैं।

संकटमोचक बने थे ये कोरोना योद्धा
मार्च में जब कोरोना महामारी शुरू हुई तब लोगों को नहीं पता था कि यह इतना भयावह रूप ले लेगी। जब मौतें होनी शुरू हुईं तो रेडक्रॉस के कर्मचारियों ने शव उठाने से मना कर दिया और नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया। तब यह 11 योद्धा सामने आए, जिन्होंने संक्रमित शवों को उठाया। अब तक इन योद्धाओं ने 80 से ज्यादा शवों को उठाकर श्मशानघाट तक पहुंचाया है।

15 अगस्त पर सम्मान समारोह में भी अनदेखी
सदस्यों का कहना है कि इस बार 15 अगस्त पर सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया, लेकिन जब से यह महामारी शुरू हुई तब से लगातार हम लोगों ने विषम परिस्थितियों में काम किया, लेकिन रेडक्रॉस के अधिकारियों ने हमारी अनदेखी ही की है। सम्मान तो छोड़िए, मंच से एक शब्द भी हमारे लिए नहीं कहा गया।

नोडल अधिकारी की सुनिए

इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता। मैं केवल कोरोना का नोडल ऑफिसर हूं। किस आधार पर यह आरोप लगाए गए हैं, मेरी जानकारी में नहीं है।
- मोहनलाल, नोडल ऑफिसर, कोरोना, रेडक्रॉस

एडीसी सचिन राणा ने क्या कहा
अभी मेरी जानकारी में यह मामला नहीं है। हां पहले एक बार शिकायत आई थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया था। इस संबंध में जांच कर कमियों को दूर करेंगे। हालांकि अभी खर्चों को लेकर कोई समस्या नहीं आई है। नाश्ते से लेकर अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं।
- सचिन राणा, सेक्रेटरी रेडक्रॉस व एडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed