फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mirror piece found in shatabdi express train food

शताब्दी के खाने में मिला कांच, यात्रियों का हंगामा

Thu, 23 Jul 2015 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jul 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
mirror piece found in shatabdi express train food

शताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान यात्री को दिए खाने में कांच निकलने पर रेलवे ने कांट्रैक्टर को दो लाख का जुर्माना किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि दोबारा इस तरह की शिकायत मिली तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


खाने में निकले कांच के मामले की उत्तर रेलवे के उच्चाधिकारियों ने गहनता से जांच की। इसमें उन्होंने शताब्दी एक्सप्रेस के खानपान के कांट्रेक्टर को दोषी पाया। यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे ने कांट्रेक्टर के खिलाफ फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


उत्तरी रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि कांट्रैक्टर के लाइसेंस पर यह जुर्माना लगाया गया है। वहीं ट्रेन में खानपान की सेवा देने वाले मैनेजर को यह चेतावनी दी है कि वह अपने साथ अपना मेडिकल सर्टिफिकेट व आई कार्ड रखे। वहीं कांट्रैक्टर को जुर्माने के साथ यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि अपना लाइसेंस बचाना है तो रेल में खानपान की स्थिति ठीक करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी कई बार मिल चुकी शिकायतें

mirror piece found in shatabdi express train food

गौरतलब है कि 20 जुलाई को ट्रेन नंबर 12046 शताब्दी एक्सप्रेस चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए दो यात्री सफर कर रहे थे। दोपहर को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर दोनों यात्रियों ने लिखित शिकायत की। कोच-सी-4 में यात्रा करने वाली निभा केवल और कोच सी-5 में यात्रा करने वाले गौरव ने कांट्रैक्टर के कर्मचारी कपिल से शिकायत की।

इसके बाद रेलवे ऑफिशियल स्टाफ मोहित त्यागी को भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन कांट्रैक्टर के स्टाफ ने दोनों यात्रियों को शिकायत पुस्तिका मुहैया नहीं करवाई। उन्होंने दोनों यात्रियों को कहा कि आप अपनी शिकायत ईमेल के जरिए क्वालिटी फूड इंस्पेक्टर नई दिल्ली से करें।

नई दिल्ली में उत्तर रेलवे के पीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि इस संबंध में शिकायत की जांच मार्क की गई। जांच रेलवे के उच्च अधिकारी ने की। उन्होंने बताया कि जांच के साथ अंबाला मंडल से शताब्दी में खाना उपलब्ध करने वाले कांट्रैक्टर की भी जांच की जाएगी।

इसके अतिरिक्त रेल में जो कांट्रैक्टर खाना उपलब्ध करवाते हैं। उन्हें रेलवे मुख्यालय बुलाया गया है। इससे पहले 2014 में शताब्दी में यात्रा करने वाले यात्रियों ने खानपान को लेकर कई शिकायतें दर्ज करवाई थीं। इस जांच पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed