फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mirchpur kand, punjab & haryana highcourt will handal rehabilitation case

मिर्चपुर कांडः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट देखेगी पुर्नवास मामला

Sat, 22 Aug 2015 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली Updated Sat, 22 Aug 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
mirchpur kand, punjab & haryana highcourt will handal rehabilitation case

हरियाणा के मिर्चपुर कांड के पीड़ितों के पुनर्वास संबंधी मसले को सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पास भेज दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट के समक्ष अपनी बात रखने को कहा है। कोर्ट का मानना है कि हाईकोर्ट इस मसले को बेहतर तरीके से देखने की स्थिति में है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने पाया कि हरियाणा सरकार पीड़ितों के पुनर्वास मामले पर गौर कर रही है। लिहाजा पीठ ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील को राज्य सरकार के पास जाने को कहा। इस पर वकील ने कहा कि सरकार पुनर्वास के मसले पर गौर नहीं कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले को पांच साल हो गए हैं और पीड़ित दलित परिवार अपने घरों से दूर टेंट में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके सामने न केवल रोजी-रोटी की समस्या है बल्कि उनके बच्चों की पढ़ाई भी छूट गई है। उन्होंने इस मामले को हाईकोर्ट में भेजने की गुजारिश की। हालांकि पीठ ने पाया कि जस्टिस इकबाल मिर्चपुर से संबंधित अधिकतर मसलों का निपटारा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि जहां तक पुनर्वास का मसला है, उस पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट गौर करेगा। इससे पहले हरियाणा सरकार की ओर पेश वकील ने पीठ को बताया कि मुआवजा सहित कई मसले का निपटारा सरकार द्वारा कर दिया गया है। सरकार ने जस्टिस इकबाल कमेटी द्वारा दिए सुझावों को मान लिया है। सुप्रीम कोर्ट मिर्चपुर हिंसा में पीड़ित दलित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा आदि मसलों से संबंधित दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

यह था मिर्चपर कांड

mirchpur kand, punjab & haryana highcourt will handal rehabilitation case

मालूम हो कि वर्ष 2010 में रोहतक जिले के मिर्चपुर गांव में जाट समुदाय के लोगों ने दलित परिवार के 70 वर्षीय बुजुर्ग और उसकी विकलांग बेटी की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से गांव के तमाम दलित परिवार घर छोड़ने को मजबूर हो गए थे।

दलित परिवार फिलहाल इतना डरे हुए हैं कि वे अपने गांव मिर्चपुर वापस नहीं जाना चाहते। हालांकि पिछली सुनवाई को हरियाणा सरकार ने बताया था कि करीब 130 पीड़ित परिवार वापस गांव चले गए है और करीब 60 परिवार तंवर फार्म हाउस में ही रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed