{"_id":"a8619f08cf23359523b44f9b2fc02496","slug":"miraculous-things-and-health-promotion-locket-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां लगी प्रदर्शनी में आपके लिए बहुत कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां लगी प्रदर्शनी में आपके लिए बहुत कुछ
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Dec 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गले में एक लॉकेट डालकर रखने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। गले में टंगा लॉकेट खुद ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता रहेगा।
यह दावा है अमृतसर के नवदीप सिंह। वे इन दिनों किसान भवन-35 में लगी प्रदर्शनी में क्वांटम साइंस की आइटम प्रदर्शित कर रहे हैं।
नवदीप ने बताया कि यह लॉकेट जापान में बनता है और इसमें कुछ इस तरह के क्रिस्टल्स होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करते हैं। लॉकेट की कीमत 700 रुपये से शुरू होती है।
उनके पास लॉकेट के अलावा ऐसे ब्रेसलेट भी हैं जो शरीर को न सिर्फ बीमारियों से बचाते हैं, बल्कि बल्कि शरीर में ऊर्जा का भी विकास करते हैं। उनके पास ढाई हजार से पांच हजार तक के ऐसे ब्रेसलेट हैं।
इन बीमारियों से रखेंगे दूर
तनाव
जोड़ों में दर्द
पेट में दर्द
थकावट व कमजोरी
जेब में कार्ड रखने से रहोगे स्वस्थ
नवदीप ने बताया कि उनके पास ऐसे कार्ड भी हैं जिनको जेब में रखने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। ये कार्ड महज 300 रुपये के हैं। इन कार्ड्स की लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है।
विज्ञापन
चार सेकेंड में पानी गर्म
प्रदर्शनी में फटाफट पानी गर्म करने वाला गीजर भी है। गीजर बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह मात्र चार सेकेंड में पानी गर्म करता है। इसकी कीमत 1690 रुपये है और इसकी तीन साल की गारंटी भी है।
दो लाख का डाइनिंग टेबल
प्रदर्शनी में लग्जरी आइटम्स भी प्रदर्शित की जा रही हैं। यहां दो लाख का डाइनिंग टेबल है जो जोधपुर से लाया गया है। टेबल पर पूरी तरह हैंडीक्राफ्ट का काम हुआ है।
इसके अलावा ढाई लाख का झूला भी प्रदर्शित किया गया है। वूडन और ब्रास से बनी घड़ी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये घड़ियां भी जोधपुर की ही हैं। इनकी कीमत एक हजार से पांच हजार रुपये तक है।