फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miracal, Doctors Saved New Born Pre Mature Baby Life in Ludhiana of Punjab

हार्ट प्रॉब्लम, गुर्दे फेल थे, उम्मीद खो चुके थे मां-बाप...पर हुआ ऐसा चमत्कार, बची नवजात की जान

Thu, 18 Oct 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 18 Oct 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Miracal, Doctors Saved New Born Pre Mature Baby Life in Ludhiana of Punjab
baby
हार्ट प्रॉब्लम, किडनी फेल और सिर्फ 1.6 किलो वजन था नवजात का। मां-बाप उसके बचने की उम्मीद खो चुके थे, लेकिन एक चमत्कार हुआ और उसकी जान बच गई। मामला पंजाब के लुधियाना में सामने आया। 32 हफ्तों के प्री-मेच्योर बेबी को एसपीएस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मेहनत करके बचा लिया।
विज्ञापन


32 हफ्ते 5 दिन के इस बच्चे को बचा पाने में विफल रहे अमृतसर के अस्पताल ने गंभीर हालत में उसे लुधियाना रेफर कर दिया था। बच्चे के यहां पहुंचते ही नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. तानिया महल व डॉ. प्रदीप शर्मा, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नवदीप सिंह व पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अंकित मंगला की टीम ने उसे तुरंत दाखिल किया और फिर इलाज की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन


बड़े साइज में 2डी इकोकार्डियोग्राफी करने पर उसकी हार्ट प्रॉब्लम की सही कंडीशन पता चली। इसके साथ ही उसे हेमोडायनामिक समस्या होने के कारण सर्जरी करने की जरूरत पड़ी, तो परजिनों से इसकी परमिशन ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर भेज दिया गया है बच्चे को

Miracal, Doctors Saved New Born Pre Mature Baby Life in Ludhiana of Punjab
baby
डॉक्टरों ने बताया कि इंजरी के कारण उसकी किडनियों ने भी काम करना बंद कर दिया था। उसकी टीएलसी 800 सीएमएम होने के साथ-साथ सेप्टिसीमिया व थ्रोम्बोसाइटोपेनिया भी था। लेकिन डॉक्टरों द्वारा सूझबूझ से दी गई एंटीबायोटिक्स और मेडिकल मैनेजमेंट, सपोर्टिव केयर और नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन ने बच्चे के लिए चमत्कार का काम किया।

दाखिल होने के चार दिन के अंदर बच्चे के डक्ट बंद हो गए और सांस लेने के लिए लगाया गया सर्पोटिव सिस्टम भी बंद कर दिया गया। इलाज के तुरंत बाद उसका वजन बढ़ना शुरू हो गया और चम्मच से फीड शुरू करके बच्चे को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। इस चमत्कारी तरीके से  इलाज करके बच्चे की जान बचाने पर अस्पताल के सीओओ डॉ. अजय अंगरीश ने पूरी टीम को बधाई दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed