फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor relief from pollution, but the torture of winter continues

Chandigarh News: प्रदूषण से मामूली राहत, पर सर्दी का सितम जारी

Mon, 25 Dec 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Minor relief from pollution, but the torture of winter continues
चंडीगढ़। शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में रविवार को थोड़ी कमी आई है लेकिन सर्दी का सितम अभी भी जारी है। सेक्टर-22 और सेक्टर-25 में पूरे दिन एक्यूआई 230 के आसपास रहा जबकि सेक्टर-53 में 260 के करीब दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से एक्यूआई 300 के आसपास दर्ज किया जा रहा था। उधर, शहर में सर्दी का सितम जारी है हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है।मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने का मुख्य कारण सुबह और शाम को पड़ने वाली धुंध है। बारिश होने के साथ ही धीरे-धीरे इसमें कमी आ जाएगी। उधर, तापमान में अभी भी कमी नहीं देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई अन्यथा पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा था। शुक्रवार को तो चंडीगढ़ के तापमान ने शिमला को भी पीछे छोड़ दिया था। शहर का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का मौसम साफ रहेगा और दिन के समय धूप निकलेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed