{"_id":"5c049561bdec224193021323","slug":"minor-girl-sexual-harassment-afer-kidnapping-in-rohtak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पूर्व सैनिक की 13 साल की बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पूर्व सैनिक की 13 साल की बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी सीसीटीवी में कैद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 03 Dec 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक की एक कॉलोनी में नौवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कॉलोनी के ही 10वीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने वारदात को अंजाम दिया। घटना शनिवार देर रात की है। छात्रा का अपहरण कर छात्र उसे प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में ले गया।
यहां उससे जबरदस्ती की। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मौके का मुआयना कर सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली है। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले पूर्व फौजी ने शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि शनिवार रात करीब 12:30 बजे बाइक पर सवार होकर एक युवक उनके घर पहुंचा।
विज्ञापन
वह घर से उसकी 13 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। वह उसे एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता पास के ही एक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा की तलाश में परिजनों ने आसपास का इलाका छान मारा।

इसके बावजूद कुछ पता नहीं लगा। बाद में छात्रा व आरोपी को पास के ही एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय से बरामद किया। आरोपी यहां के सीसीटीवी में कैद हो गए।
पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का जायजा लिया। रविवार सुबह आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया। छात्रा का मेडिकल कराया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
-प्रवीण मलिक, प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना
चौकीदार को बचा रही पुलिस
पीड़िता के पिता का कहना है कि वारदात के समय एक चौकीदार मौके पर मौजूद था। उसने ही आरोपी का सहयोग किया। पुलिस ने चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। इसे बचाया जा रहा है।