{"_id":"5b5367224f1c1b4a748b6357","slug":"minor-girl-raped-at-home-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथलाः घर में घुसा और 17 साल की लड़की को बेहोश करके लूटी इज्जत, दो साथी देते रहे पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथलाः घर में घुसा और 17 साल की लड़की को बेहोश करके लूटी इज्जत, दो साथी देते रहे पहरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन दहाड़े दोपहर के समय घर में जबरन घुसकर नशीला पदार्थ सूंघाकर 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। जिस समय नाबालिग का रेप हो रहा था तो आरोपी के दो साथी घर के बाहर पहरा दे रहे थे। मां शाम को घर पहुंची तो बेटी को नग्न अवस्था और बहोशी की हालत में पाया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी के दोनों साथी युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पहले पुलिस मामले को पूरी तरह से गुप्त रखना चाहती थी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी साढ़े 17 साल की है और 19 जुलाई को वह बीमार होने की वजह से स्कूल नहीं गई। वह किसी काम से बाहर गई हुई थी और उसके पिता भी काम पर गए थे। शाम को करीब पांच बजे जब वह घर पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी घर में नग्न अवस्था में बेहोश पड़ी थी।
विज्ञापन
यह देख उसके पैरों तलों से जमीन खिसक गई और उसने तुरंत उसे कपड़े पहनाए और उसे होश में लेकर आए तो उसकी बेटी ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गुलजार नगर ढुड्डियावाल अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आया और धक्के से दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में घुस गया। आरोपी ने अंदर से दरवाजे की कुंडी लगाई और उसे जबरन कोई नशीली चीज सुंघाकर शाम पांच बजे तक रेप किया। उसने आरोप लगाया कि जस्से के दो दोस्त घर के बाहर पहरा दे रहे थे। पीड़िता ने यह भी कहा है कि आरोपी उसके साथ स्कूल जाते और आते वक्त छेड़खानी करते हैं।
विज्ञापन
एसएचओ सुल्तानपुर लोधी सुरजीत सिंह पत्तड़ ने बताया कि जसप्रीत सिंह जस्सा ने नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंघाकर रेप किया है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय पीड़िता की माता कपूरथला और पिता आरसीएफ में काम पर गए थे। जबकि पीड़िता की छोटी बहन ट्यूशन पर गई हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी जस्से का रिकार्ड काफी खराब है और गैर-कानूनी कार्यों में पहले भी वह लिप्त रहा है।
पुलिस आरोपियों के करीब है जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे। उन्होंने बताया कि चौकी कबीरपुर के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जसमेल कौर को रेल कोच फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के लिए कह दिया गया है, ताकि जस्सा के दोनों दोस्तों की शिनाख्त हो सके। थाना सुल्तानपुर लोधी में तीनों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।