फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor disputes attacked, two injured

मामूली विवाद पर हमला, दो जख्मी

Tue, 05 Nov 2013 01:19 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Tue, 05 Nov 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
Minor disputes attacked, two injured
मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष ने गांव मोटेमाजरा में खून बहा दिया। पहले एक युवक को मारपीट कर घायल किया। उसके बाद उसके चाचा और चचेरे भाई पर हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गया। थाना सोहाना पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव मोटेमाजरा निवासी अमनदीप सिंह रविवार सुबह अपने खेतों में से गाड़ी पर चारा लेकर घर लौट रहा था। उसी के गांव का सरबजीत सिंह सड़क पर खड़ा था। इस दौरान गाड़ी से बाहर निकला चारा उसे छू गया। जरा सी बात पर वह आगबबूला हो गया।
विज्ञापन


पहले दोनों में बहस हुई, उसके बाद सरबजीत व उसके साथियों ने अमनदीप पर हमला कर दिया। जख्मी हालत में अमनदीप को सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। उधर, गुस्से में भड़के सरबजीत ने और साथी बुला लिए। इसके बाद गांव में ही स्थित अमनदीप के चाचा दर्शन सिंह के घर पर हमला बोल दिया। तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों ने वार कर दर्शन सिंह व उनके बेटे जगदीप सिंह को जख्मी कर दिया। जगदीप की हालत खराब देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। थाना सोहाना पुलिस ने अमनदीप की शिकायत पर सरबजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अवतार सिंह व अन्यों के खिलाफ परचा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed