{"_id":"5d7f59668ebc3e939f406b3b","slug":"ministery-of-housing-and-urban-affairs-survey-team-report-revealed-problems-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में खुलासाः चंडीगढ़ के पांच सेक्टरों में वाटर सप्लाई और सीवरेज की समस्या ज्यादा, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे में खुलासाः चंडीगढ़ के पांच सेक्टरों में वाटर सप्लाई और सीवरेज की समस्या ज्यादा, लोग बेहाल
Mon, 16 Sep 2019 03:17 PM IST
खुशबू गोयल
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 16 Sep 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पानी की किल्लत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की टीम के हाल के एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि चंडीगढ़ के पांच सेक्टरों में वाटर सप्लाई व सीवरेज की समस्या सबसे ज्यादा है। इसके निराकरण के लिए स्मार्ट सिटी के सीईओ, इन सेक्टरों के रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्षों से बातचीत करेंगे। वह समस्या का कारण जानेंगे और निराकरण के लिए सुझाव मांगेंगे।
मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स ने देशभर में 38 फेलोशिप मेंबरों की 12 टीमें बनाकर अलग-अलग स्मार्ट सिटी में भेजा है। प्रत्येक टीम में 4 सदस्य शामिल हैं। यह टीम लगभग एक माह से प्रत्येक स्मार्ट सिटी में काम कर रही है। चंडीगढ़ की टीम ने पूरे शहर का सर्वे करने के बाद एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें पांच प्रमुख ऐसे सेक्टरों को चुना जहां सबसे ज्यादा समस्याएं आईं। इन सेक्टरों में भी जो समस्याएं सबसे ज्यादा आईं उनमें सीवर और पानी सप्लाई की संख्या ज्यादा आईं थीं।
यह रिपोर्ट स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव को दी गई। उसके बाद एक स्मार्ट सिटी ने 17 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक प्रमुख पांच सेक्टर जिसमें सबसे ज्यादा समस्याएं थीं, उनके आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्षों को बुलाया गया है। स्मार्ट सिटी के सीईओ सभी अध्यक्षों से सेक्टर की समस्या के बारे में जानेंगे साथ ही उनके निराकरण के लिए सुझाव मांगेंगे।

12 प्रमुख कॉलेजों के प्रिंसिपल संग सीईओ होंगे लाइव
स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि पांच प्रमुख सेक्टरों के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्षों से चर्चा और सुझाव लेने के बाद शहर के प्रमुख इंजीनियरिंग और आर्केटेक्ट कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ एक घंटे की चर्चा रहेगी। यह चर्चा यूट्यूब पर ऑनलाइन रहेगी। शहर के लोग https://youtu.be/msoricgfgpo लिंक पर इस चर्चा को लाइव सुन सकते हैं। इसमें समस्याओं और उनके सुझावों पर चर्चा होगी।
सफल रहा कार्यक्रम तो हर माह करेंगे आयोजित
स्मार्ट सिटी केसीईओ ने कहा कि मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की मदद से पहला कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में आने वाली समस्याओं और उनके सुझावों को बेहतर तरीके से समझकर प्रमुख पांच सेक्टरों पर लागू करेंगे। परिणाम अच्छे मिले तो हर माह इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। जिससे सेक्टर के अनुसार उसकी समस्याओं के समाधान हो सकें।
स्टूडेंट के लिए आयोजित होगी मीडिया प्रतियोगिता
स्मार्ट सिटी जल्द एक मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन भी करने जा रहा है। जिसमें ऐसे कॉलेजों के छात्र छात्राएं भाग ले सकें जहां मीडिया इंस्टीट्यूट हैं। इसके लिए कॉलेजों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। जो छात्र प्रतियोगिता में शामिल होंगे, उनमें से 3 छात्र छात्राओं को नगर निगम की ओर से इंटरर्नशिप का मौका मिलेगा। साथ ही कुछ रुपए भी दिए जाएंगे। इससे उन्हें भविष्य में बेहतर काम करने का अनुभव मिल सके।