फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Sundar Sham Arora visits Hoshiarpur hospital

कैबिनेट मंत्री ने कहा, हैजा फैलने की जांच दो सप्ताह में होगी, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Thu, 26 Jul 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब) Updated Thu, 26 Jul 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Minister Sundar Sham Arora visits Hoshiarpur hospital
वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा
 शहर में फैले हैजे को लेकर जांच करीब दो सप्ताह के भीतर करवा ली जाएगी और इसमें दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल हमारा फोकस शहर में फैली इस बीमारी पर नियंत्रण करना है। यह कहना है उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा का। वह बुधवार को सिविल अस्पताल होशियारपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


अरोड़ा सिविल अस्पताल में दाखिल हैजा से प्रभावित मरीजों का कुशलक्षेम जानने पहुंचे थे। अरोड़ा ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पताल में मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोई कमी न रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने हैजा से प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और वे आज अस्पताल में दाखिल मरीजों से भी मिले है, पिछले दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या कम हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मरीजों के इलाज के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और अस्पताल में दवाओं का पूरा स्टाक उपलब्ध है। 
विज्ञापन


 

पानी के निकास के लिए बनेगी योजना

Minister Sundar Sham Arora visits Hoshiarpur hospital
वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा
उन्होंने कहा कि सरकार मरीजों के इलाज व दवाओं की कोई कमी आने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहर में जल्द ही बरसाती पानी के निकास के लिए प्रोजेक्ट लाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बरसाती पानी के निकास का उचित प्रबंध हो जाएगा। इसके लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अरोड़ा ने कहा कि राजनीतिक दल लोगों की मदद के लिए आगे आएं न कि इस मुद्दे पर राजनीति करें। अगर वे कुछ करना चाहते हैं तो इलाके की बेहतरी व बीमारी से निपटने के लिए सहयोग करें। 

अस्पताल को वे राजनीति का अखाड़ा न बनाएं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल प्रबंधन बधाई का पात्र है, क्योंकि 200 बेड का अस्पताल होने के बावजूद ज्यादा संख्या में आए मरीजों को अस्पताल में न सिर्फ दाखिल किया, बल्कि उनका अच्छी तरह से इलाज कर उन्हें वापस घर भेजा जा रहा है। उन्होंने आईएमए की ओर से दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए मीडिया की भी प्रशंसा करते कहा कि बीमारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीमारी के कारण हुई मौतों पर उन्हें बहुत दुख है और वे पीड़ित परिवारों से संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में जहां-जहां सीवरेज की पाइप गल चुकीं हैं। वहां कोई सीवरेज की पाइप नहीं बदली गई है, लेकिन अब हमारी सरकार इसका रिव्यू करेगी और शहर के सभी 50 वार्डों सहित जिले में बिना किसी भेदभाव के कमियों को दूर कर विकास की ओर बढ़ा जाएगा।

 

ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Minister Sundar Sham Arora visits Hoshiarpur hospital
वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा
उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से पिछले कुछ वर्षों में 100 से 150 फुट गहराई पर ही ट्यूबवेल लगवा दिए गए थे,  जो इस बीमारी का बड़ा कारण बना है।  शहर में जैसे ही लोग बीमारी की चपेट में आए नगर निगम की ओर से प्रभावित इलाकों के 14 पानी के कनेक्शन तुरंत काट दिए गए और पानी के टैंकर से लोगों को शुद्ध पानी मुहैया करवाया जा रहा है। अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में अभी तक 274 मरीजों का इलाज हो चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब सकार बीमारी से निपटने के लिए गंभीर है और इलाज संबंधी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। शहर में पानी व सीवरेज की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को हिदायत दी है।

 एक सवाल का जवाब देते हुए अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम में अगर कोई ठेकेदार 30 या 40 प्रतिशत घाटे पर ठेका ले रहा है तो यह उसकी सिरदर्दी है। सरकार काम की क्वालिटी में कोई कमी बर्दाश्त नहीं करेगी। काम होने के बाद उसकी जांच की जाएगी, अगर उसमें घटिया मैटीरियल या लापरवाही सामने आई तो उस ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम कमिश्नर को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई ठेकेदार के काम के कमी या लापरवाही आती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें। 

अरोड़ा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबाले और उसे ही ठंडा कर उपयोग करें। अगर किसी को उल्टी या दस्त की समस्या आती है तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। इस दौरान एसडीएम  रुपिंदर पाल सिंह, नगर निगम कमिश्नर बलबीर राज सिंह, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर सतपाल गोजरा मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed