फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minister sukhjinder singh randhawa targets on badal family

RTI दायर कर मंत्री रंधावा ने केंद्र से पूछा, नींव पत्थर पर किसने लिखाए बादलों के नाम

Thu, 29 Nov 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Nov 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
minister sukhjinder singh randhawa targets on badal family
मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा

 डेरा बाबा नानक में बीते सोमवार करतारपुर कॉरिडोर के आधारशिला समारोह में नींव पत्थर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नाम लिखे जाने के मुद्दे पर सूबे के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की नाराजगी कम नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने इस नींव पत्थर पर कांग्रेसी नेताओं के नामों पर काली पट्टी चिपकाकर अपना विरोध भी प्रकट किया था लेकिन अब बुधवार को उन्होंने इस पूरे मामले में केंद्र सरकार से आरटीआई के तहत जानकारी मांग ली है।

विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय को आनलाइन भेजी आरटीआई में रंधावा ने शिलान्यास समारोह के आयोजन के लिए जिम्मेदार अधिकारी का नाम पूछने के साथ ही संबंधित विभाग का नाम और इस तरह के आयोजनों संबंधी सरकार की पॉलिसी की अधिकृत कापी उपलब्ध कराने की मांग की है। खास बात यह है कि रंधावा ने आरटीआई के तहत जानना चाहा है कि शिलालेख पर प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल के नाम किसके आदेश के तहत लिखे गए।
विज्ञापन


वहीं करतारपुर साहिब कॉरिडोर मामले पर भी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अकाली दल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास समारोह के दौरान फेडरल ढांचे के प्रति अपने कथित प्रेम का इजहार करने वाले अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। जारी प्रेस बयान में रंधावा ने कहा कि डेरा बाबा नानक के समारोह के दौरान अकाली दल ने केंद्र में सहयोगी भाजपा के साथ मिलकर धार्मिक समारोह का सियासीकरण करते हुए असंवैधानिक तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उप मुख्यमंत्री का नाम शिलान्यास पर लिखवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की चुनी हुई सरकार के नुमाइंदों की उपेक्षा करके बादल परिवार ने ओछी राजनीति की है और प्रोटोकाल की भी उल्लंघन किया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed