धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती, धर्मसोत बोले- संविधान नष्ट करने की हो रही कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत गुरु रविदास जी महाराज का 643वां प्रकाश पर्व जालंधर में धूमधाम से मनाया गया। नकोदर रोड स्थित श्री गुरु रविदास धाम में जिले के अलावा विभिन्न प्रदेशों और विदेश से आए श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और गुरु जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर धाम के आसपास बूटा मंडी में विशाल मेले का आयोजन किया गया। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद उठाया।
संविधान को नष्ट करने की हो रही कोशिश: धर्मसोत
संत गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर राज्य स्तरीय समागम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने लोगों को संविधान की सुरक्षा को लेकर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि यही गुरु जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। धर्मसोत ने कहा कि कुछ शरारती तत्व संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें रोकने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि गुरु जी ने हमेशा ही बराबर वाले समाज का संदेश दिया है और इसको मुख्य रखते हुए डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर वर्गों के हितों की सुरक्षा को लेकर भारतीय संविधान का निर्माण किया था। इसलिए गुरु रविदास जी के श्रद्धालुओं की नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं कि वे संविधान की सुरक्षा करते समाज के कमजोर वर्ग के हितों को ऊपर उठाएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा को लेकर तमाम प्रयास कर रही है और कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश सरकार के प्रयास के कारण ही केंद्र सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कीम के 600 करोड़ रुपये जारी किए। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम का यह बकाया साल 2014 से 2017 तक का था और इन ग्रांट को कॉलेजों में वितरित कर इसका सर्टिफिकेट केन्द्र को भेजा जा चुका है।
धर्मसोत ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा गरीबों की भलाई को लेकर शुरू की गई स्कीम को केंद्र सरकार द्वारा पीछे हटने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि गुरु जी का जीवन और शिक्षाएं सभी को हमेशा ही मान सम्मान, जात-पात से ऊपर उठकर बेहतरीन समाज के निर्माण को लेकर प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी लोगों को गुरु जी के दिखाये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। धर्मसोत ने भवन के विकास कार्य के लिए 10 लाख रुपये की ग्राट देने की घोषणा की।
इस मौके पर विधायक परगट सिंह, विधायक सुशील कुमार रिंकू, विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह, विधायक राजिंदर बेरी, डीसी वरिंदर कुमार शर्मा, सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एडीसी जसबीर सिंह, जिला एवं सेशन जज कपूरथला किशोर कुमार, पार्षद डॉ. जसलीन सेठी, पार्षद जगदीश समराए, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक गुप्ता, यशपाल धीमान, अमृत खोसला, डॉ. जसबीर सिंह, मनोहर लाल, लीना देव, हरी सिंह थिंड, सोहन लाल और मुलक राज मौजूद थे।