{"_id":"61ed7bc9abc73a06b32a91a5","slug":"minister-rana-gurjeet-singh-wrote-a-letter-to-sonia-gandhi-demanding-expulsion-of-sukhpal-khaira-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में घमासान: मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- सुखपाल खैरा को पार्टी से निकालो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में घमासान: मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- सुखपाल खैरा को पार्टी से निकालो
Sun, 23 Jan 2022 09:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:38 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी है। पहले सुखपाल सिंह खैरा समेत चार विधायकों ने पत्र लिखकर मंत्री राणा गुरजीत सिंह को कांग्रेस से निकालने की मांग की। अब राणा गुरजीत सिंह ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा और सुखपाल सिंह खैरा को पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
सुखपाल सिंह खैरा व राणा गुरजीत सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सूबे के तकनीकी शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में घिरने के बाद सुखपाल सिंह खैरा को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। इससे पहले चार विधायकों ने राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकालने की मांग की थी।
विज्ञापन
अब सोनिया गांधी को लिखे पत्र में राणा ने कहा कि खैरा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में हैं। यह कोई आम तौर पर सामने आने वाला अनियमित संपत्ति या धन से जुड़ा केस नहीं है, बल्कि ड्रग मनी से जुड़ा मामला है। केस से जुड़ी रकम नशे के जरिये बनाई गई थी, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से नशे के खिलाफ रही है। पत्र में उन्होंने कहा कि वास्तव में हमारे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में नशे की गंभीर समस्या का 2015 में मुद्दा उठाया था। किस प्रकार हमारी पार्टी ऐसे व्यक्ति को टिकट दे सकती है, जिस पर या उसके परिवार के किसी अन्य सदस्य पर नशे का दाग है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और उम्मीदवारों के लिए जवाब देना मुश्किल हो जाएगा कि एक तरफ हम नशे का खात्मा करने की शपथ लेते हैं, दूसरी ओर हम ऐसे दागी व्यक्ति को पार्टी की टिकट दे रहे हैं, जो नशे के जरिये अर्जित की रकम से जुड़े मनी लांड्रिंग के केस में जेल में बंद है। राणा ने कहा कि यह उचित वक्त है कि कांग्रेस को नशे के मुद्दे पर सख्त स्टैंड लेना चाहिए और जो व्यक्ति इन आरोपों में दागी है व जेल में बंद है, उसे टिकट नहीं मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति किसी भी तरह से नहीं जीतने वाला और ऐसे व्यक्ति या उसके परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने से न सिर्फ गलत संदेश जाएगा, बल्कि इसका अर्थ महत्वपूर्ण चुनावों में एक अहम सीट को खोना भी होगा। उन्होंने दावा किया कि एक ईमानदार और वफादार कांग्रेसी होने के नाते, जिसने बीते दो दशकों से लोकसभा और विधानसभा में कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और विचारों का प्रचार किया है और उन्हें बचाया है, वह अपनी पार्टी में ऐसा होते नहीं देख सकते और वह भी उनके साथ लगने वाले विधानसभा क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि वह इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हैं कि सभी तथ्यों को आपके सामने रखें, ताकि आप जल्द ही जरूरी कदम उठा सकें।