फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minister op dhankar says about aishwarya rai bachchan

मंत्री बोले-ऐश्वर्या ये कह देतीं तो बच जाती गायें

Sun, 28 Dec 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 28 Dec 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
minister op dhankar says about aishwarya rai bachchan

यदि ऐश्वर्या राय कह देती कि मैं अपनी बच्ची को गाय का दूध और घी खिलाती हूं तो शायद कई गायें बच जाती। अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या के लिए जहां से सिंदूर लेकर आए थे, इसके बाद महिलाओं ने वहीं से सिंदूर मंगवाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


यदि गाय के उत्पादों की भी मार्केटिंग की जाए तो नतीजे अच्छी ही आएंगे। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने किसानों और पशुपालन से जुड़े लोगों को एक कारोबार की तरह मार्केटिंग का मंत्र दिया। वे यहां रोहतक के एग्रो मॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। मंत्री यहां खेतों में काम करते वक्त हादसे का शिकार हुए किसानों को आर्थिक सहायता का चेक देने पहुंचे थे।
विज्ञापन


हमारे बच्चे दूसरों का माल बेच रहे हैं, लेकिन अपना नहीं
कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि हमारे बच्चे पेंट शर्ट पहन कर मोबाइल कंपनियों की सिम बेच रहे हैं। बीमा कंपनियों की पॉलिसी बेच रहे हैं, लेकिन अपना माल नहीं बेचते। किसानों को भी अपना माल बेचना होगा। हमें फसल उगाने के बाद फेंकना आता है, लेकिन बेचना नहीं। मंडी में यदि माल नहीं बिका तो आढ़तियों केभरोसे छोड़कर चले जाते हैं। हम गाय को मां कहते हैं, लेकिन मुझे ऐसे बेटे की तलाश है जो गाय के दूध से बने प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौशालाओं में नहीं होगी गायों की रक्षा

minister op dhankar says about aishwarya rai bachchan

गौरक्षा के मुद्दे पर कृषि मंत्री ने कहा कि गायों की रक्षा गौशालाओं में नहीं हो सकती। गायों की रक्षा घरों में ही हो सकती है। जो गाय घर में रहने लायक नहीं है, उन्हें ही गौशाला में रखा जाना चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में गौ-अभ्यारण बनाया जाएगा। इस अभ्यारण में केवल लावारिस गायों को ही रखा जाएगा। ऐसी गाय जो घरों में पालने लायक नहीं होंगी।

6 जनवरी को होगा सम्मेलन
मंत्री ने कहा कि गौ-संरक्षण पर कानून बनाने के लिए 6 जनवरी को एक कार्यक्रम होगा। इसमें गौरक्षा और संरक्षण से जुड़े सभी संगठनों को बुलाया गया है। सभी से सुझाव लिए जाएंगे कि किस तरह गायों को बचाया जाए और गाय के दूध से बनने वाले प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाई जाए। यह सम्मेलन एमडीयू में होगा।

सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ना होगा
किसानों को अब सीधा उपभोक्ता तक पहुंचना होगा। जब तक किसान बीच के सिस्टम को समाप्त नहीं करेगा, तब तक उसे वांछित लाभ नहीं मिलेगा। किसानों को इस संकोच से ऊपर उठना होगा कि वे अपना माल सीधे कैसे बेचे? किसानों को न केवल मार्केटिंग के तरीके सीखने होंगे, बल्कि उन्हें मैनेजमेंट भी सीखना होगा।

दिल्ली में हो हरियाणा फ्रेश काउंटर

minister op dhankar says about aishwarya rai bachchan

कृषि मंत्री ने कहा कि मेरा सपना है कि दिल्ली के हर बाजार में हरियाणा फ्रेश की दुकानें हों। केवल हरियाणा ही है जो दिल्ली तक ताजी सब्जियां दोनों वक्त पहुंचा सकता है। वर्तमान में 93 प्रतिशत भूमि में कृ षि और 7 प्रतिशत में बागवानी की जाती है। किसानों को गेहूं, चावल व गन्ने के स्थान पर अब  सब्जी, फूल व फल की खेती करनी होगी।

हर खेत को मिलेगा पानी
मंत्री ने कहा कि हर खेत को पानी पहुंचाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। मेरा सपना है कि हर खेत को पानी मिले। पांच वर्षों में यह सपना पूरा करूंगा। फरवरी में गुड़गांव में एग्रीकल्चर लीडरशिप समिट होगी।

नहीं है खाद की कमी
खाद की कमी पर मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने  काम शुरू किया था, उस वक्त भंडार में साढे़ 10 लाख मीट्रिक टन खाद थी। प्रदेश में खाद की कमी नहीं है। प्रदेश के 8 हजार प्वाइंट्स से खाद का वितरण किया जा रहा है। यदि इनमें से पांच प्वांइट पर कोई कमी हुई हो तो वह मानी जा सकती है। इस समय जो खाद-बीज आ रहे हैं, उसकी प्लानिंग 6 माह पहले ही होती है। यानी पिछली सरकार का है यह खाद।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा  के बयान पर कहा कि पूर्व सीएम यह कह रहे हैं कि अक्टूबर में ही सारी खाद आ गई थी। मेरा कहना है वे यह भी तो बताएं कि कितनी खाद आई थी। खाद की कमी पर प्रदर्शन पर उनका कहना था कि हमारे पास एक एकड़ के लिए तीन कट्टे खाद है, जबकि जरूरत ढाई कट्टे की ही होती है। 35 लाख लोग यदि एक ही दिन खाद खरीदने आएंगे तो दिक्कत तो होगी है। किसान जनवरी का खाद दिसंबर में ही न खरीदें। समय-समय पर खरीदें।

एग्रोमॉल बना दिया, लेकिन आत्मा नहीं है।
खाली पड़े करोड़ों की लागत से बने एग्रोमॉल के बारे में कृषि मंत्री ने कहा, यह भवन अच्छा है, लेकिन इसकी आत्मा नहीं है। भवन खाली पड़ा है यह मेरी ही नहीं सबकी चुनौती रही होगी। इसकी आमदनी का उपयोग किसानों के लिए ही किया जाएगा। इसलिए इसके लिए आत्मा बनानी होगी। फसल दुर्घटना योजना ठीक हुई है, लेकिन इसे और बेहतर करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed