{"_id":"5d07cc088ebc3e248d51e99e","slug":"minister-krishna-bedi-said-bhupinder-singh-hooda-will-leave-congress-in-next-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मंत्री का दावा- अगले 10 दिन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा छोड़ देंगे कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मंत्री का दावा- अगले 10 दिन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा छोड़ देंगे कांग्रेस
Tue, 18 Jun 2019 01:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
राज्य मंत्री कृष्ण बेदी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारी महासंघ के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा जल्द ही कांग्रेस पार्टी छोड़ने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यक्रम से पहले पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में करते कहा कि हरियाणा की राजनीति में एक और बदलाव होने जा रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगामी 10 दिनों के भीतर कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
वह अपने स्वाभिमान के लिए ऐसा करेंगे। क्योंकि उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को हटाने की अपील की थी लेकिन उनको हटाया नहीं गया।
इसके साथ ही उन्होंने जननायक जनता पार्टी के नेताओं पर कटाक्ष करते कहा कि आने वाले समय में दुष्यंत चौटाला का साथ खुद दिग्विजय चौटाला छोड़ देगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने निष्पक्ष तरीके से हरियाणा व पूरे देश में काम किया है और उन कामों की बदौलत ही हरियाणा में हम दोबारा से अपनी सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन