{"_id":"641347a741c907f92c003a75","slug":"minister-harbhajan-singh-claims-four-roads-toll-free-in-punjab-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में चार सड़कें हुईं टोल फ्री, अन्य मार्गों पर भी लोगों को मिलेगी राहत, मंत्री हरभजन सिंह का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में चार सड़कें हुईं टोल फ्री, अन्य मार्गों पर भी लोगों को मिलेगी राहत, मंत्री हरभजन सिंह का दावा
Thu, 16 Mar 2023 10:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:23 PM IST
सार
मंत्री ने बताया लुधियाना-मालेरकोटला, होशियारपुर-टांडा, मक्खू में हाई लेवल ब्रिज, बलाचौर-गढ़शंकर-होशियारपुर सड़कों को टोल फ्री कर दिया गया है। इन टोल प्लाजा के ठेके की समय-सीमा खत्म हो चुकी है लेकिन कंपनियां इसको बढ़ाने की जोड़तोड़ लगा रहीं थीं।
विज्ञापन
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ।
- फोटो : @AAPHarbhajan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने राज्य की चार सड़कों को टोल फ्री कर दिया है जबकि कुछ और को बंद करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही राज्य भर में 509 करोड़ रुपये की लागत से 3571 किलोमीटर लिंक सड़कों का नवीनीकरण और विशेष मरम्मत किया गया। यह दावा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने गुरुवार को किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया लुधियाना-मालेरकोटला, होशियारपुर-टांडा, मक्खू में हाई लेवल ब्रिज, बलाचौर-गढ़शंकर-होशियारपुर सड़कों को टोल फ्री कर दिया गया है। इन टोल प्लाजा के ठेके की समय-सीमा खत्म हो चुकी है लेकिन कंपनियां इसको बढ़ाने की जोड़तोड़ लगा रहीं थीं। आने वाले दिनों में ऐसे और टोल प्लाजा बंद कर दिए जाएंगे, क्योंकि राज्य सरकार पहले ही ऐसे सभी डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर रही है।
विज्ञापन
अमृतसर की बदल दी सूरत
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि जी-20 बैठकों के लिए स्कूलों, हेरिटेज गेट्स और गलियों का नवीनीकरण, सड़कों को चार-मार्गीय बनाने और सजावटी फूल-पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण जैसे कार्य समयबद्ध तरीके से मुकम्मल कर लिए गए हैं। इसके अलावा अमृतसर में विभिन्न सरकारी इमारतों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक इमारतों की मरम्मत और रख-रखाव का काम बड़े स्तर पर किया गया है।
विज्ञापन
राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे और पूरे हुए कार्यों पर 411 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और गांवों में 373 किलोमीटर सड़क के हिस्से का नवीनीकरण किया गया है। 58.26 करोड़ की लागत के साथ 28 एचएलबी/आरओबी/आरयूबी पर काम चल रहा है।