{"_id":"2a3ff39a2c75c7ecb1c5d1f9c353d771","slug":"minister-bikram-singh-majithia-will-unfurl-the-tricolor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस समारोह में मजीठिया तिरंगा फहराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मजीठिया तिरंगा फहराएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 15 Aug 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया तिरंगा फहराएंगे। वहीं इस मौके पर प्रशासन के अधिकारी और कई नामी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा आठ जरूरतमंद लोगों को ट्राई साइकिल और 15 जरूरतमंद औरतों को सिलाई मशीनें दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि विजय सेठी उर्फ सोनू जीरकपुर को लोकसभा चुनाव में आम लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं प्रभ आसरा केंद्र पडियाला के संचालक शमशेर सिंह व उनकी पत्नी रजिंदर कौर को निशक्तजनों और बेसहारा लोगों की देखरेख, मोहाली इंडस्ट्र्रीज एसोसिएशन के प्रधान गुरकिरपाल सिंह को समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़िया कार्य करने और ग्राम पंचायत रायपुर दाऊं को शामलात जमीन में आठ हजार पौधे लगाकर गांव हराभरा बनाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीसी पूनमदीप कौर ने जिले के अलग-अलग अधिकारियों से मीटिंग की। साथ ही समागम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम लखमीर सिंह, सहायक कमिश्नर जनरल जश्नप्रीत कौर गिल, जिला शिक्षाधिकारी मेवा सिंह, जिला मंडी अफसर बेअंत सिह समेत अन्य अधिकारी हाजिर थे।
जिक्रयोग है कि दो वर्ष पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल मुख्य मेहमान थे। उस समय काफी तेज बारिश हो गई थी। इससे कार्यक्रम पर असर पड़ा था।