फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Anmol Gagan Mann gave big statement regarding alliance between Congress and AAP in Punjab

Punjab: पंजाब में कांग्रेस और AAP में गठबंधन नहीं, मंत्री अनमोल गगन मान बोलीं- अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Wed, 06 Sep 2023 03:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Sep 2023 03:47 PM IST
सार

अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब में लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ हमारी पार्टी को चुना है। ऐसे में हमें अपने सारे वादे पूरे करने हैं। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरेगी। कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग का कोई फॉर्मूला नहीं है। पार्टी सभी सीटों पर अपने स्तर पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
Minister Anmol Gagan Mann gave big statement regarding alliance between Congress and AAP in Punjab
मंत्री अनमोल गगन मान। - फोटो : anmolgaganmaanofficial

विस्तार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) एक ही मंच पर आ गई है। दोनों दल I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन पंजाब में दोनों दलों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। कांग्रेस नेताओं के बाद अब आप सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ हमारी पार्टी को चुना है। ऐसे में हमें अपने सारे वादे पूरे करने हैं। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरेगी। कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग का कोई फॉर्मूला नहीं है। पार्टी सभी सीटों पर अपने स्तर पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

उधर, मंगलवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें अधिकांश कांग्रेस नेता पंजाब में आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दो दिन मीटिंग कर नेताओं की नब्ज टटोली थी। इस दौरान अधिकांश नेताओं का कहना था कि बीते डेढ़ साल के दौरान आप सरकार ने पंजाब में जिस तरह कांग्रेस को कुचलने का प्रयास किया है, पार्टी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किए हैं और विजिलेंस कार्रवाई की गई है, उसे देखते हुए इस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता।
विज्ञापन


26 सितंबर को बेंगलुरु में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें वे अपनी विस्तृत रिपोर्ट और राय हाईकमान के समक्ष रखेंगे। आप से गठजोड़ के मुद्दे पर प्रताप सिंह बाजवा से जब उनकी निजी राय पूछी गई तो उन्होंने इतना ही कहा कि इस मुद्दे पर मेरी राय हर कोई जानता है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस के नेताओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया है, उससे यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस की आप के साथ जुड़ने की कोई इच्छा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed