{"_id":"5c1113bcbdec22418d7623fa","slug":"minister-anil-vij-targets-on-victory-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मंत्री अनिल विज का बयान- जीत के बाद पुराने पापों का पश्चाताप करे कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मंत्री अनिल विज का बयान- जीत के बाद पुराने पापों का पश्चाताप करे कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Dec 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राजस्थान चुनाव में कांग्रेस की जीत नहीं बल्कि एक परंपरागत हार है, इसलिए कांग्रेस को एक सीट की कमी वाली जीत का जश्न नहीं मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज ने अपने एक ट्वीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के इतना दुष्प्रचार करने के बावजूद भी वह केवल एक छत्तीसगढ़ राज्य में ही चुनाव जीत पाई है और मिजोरम का चुनाव हार गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस की जो हालत हुई है वह खुशी मनाने के लिए काफी नहीं है, बल्कि कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए पापों पर पश्चाताप करना चाहिए।
विज्ञापन
मिजोरम तथा तेलंगाना में तो कांग्रेस का वजूद ही समाप्त हो गया है, जहां मिजोरम में उनकी पहले से ही सरकार चल रही थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा को जीत नहीं मिली तो 15 वर्षों के शासन के बाद हार भी नहीं मिली है।
शिवराज सिंह के शासन की 15 वर्षों की एंटी-इनकमबेंसी के बावजूद भी भाजपा 109 सीटें जीतने में सफल हुई है, जबकि कांग्रेस बहुमत से दूर मात्र 114 सीटें ही जीत सकी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब आधा दर्जन से अधिक ऐसी सीटें रही हैं, जिनको कांग्रेस 200 वोटों से कम अंतर पर जीत सकी है।
इतना ही नहीं कई सीटें तो मात्र दहाई के आंकडे़ में ही जीत पाई है। इसलिए कांग्रेस मध्यप्रदेश में जीत से दूर रही है और सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टियों की ओर ललचाई नजरों से देख रही है।