फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Anil Vij's name missing from state level function of yoga

योग दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह, रामदेव और सीएम रहेंगे मौजूद, लेकिन अनिल विज का नाम गायब

Wed, 19 Jun 2019 04:01 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jun 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
Minister Anil Vij's name missing from state level function of yoga
अनिल विज (फाइल फोटो)

हरियाणा में रोहतक में होने वाले योग के राज्यस्तरीय समारोह से विभाग के मंत्री अनिल विज का पत्ता काट दिया गया है। समारोह के कार्ड के अनुमोदन के लिए जो फाइल विज के पास पहुंची उसमें उनका नाम नहीं था।

विज्ञापन


इससे आगबबूला विज ने सीएमओ के अधिकारियों की नोटिंग काट कर अपनी नोटिंग लिखी और मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान के लिए भेज दिया। अब इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री को निर्णय लेना होगा।
विज्ञापन


राज्य में 21 जून को राज्यस्तरीय समारोह रोहतक में होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बाबा रामदेव के अलावा मुख्यमंत्री मनेाहर लाल भी उपस्थिति रहेंगे। भाजपा इस बार योग दिवस को विधानसभा स्तर तक मना रही है। योग के बहाने बीजेपी हरियाणा में सियासी समीकरण साधने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कोई पहली बार नहीं है, पिछले साढ़े चार साल के भाजपा शासन में विज ऐसे कई कार्यक्रमों को लेकर असहमति जता चुके हैं। उन्होंने हर्बल फारेस्ट के रामदेव के कार्यक्रम से भी दूरी बना ली थी।

इसके अलावा भी कई कार्यक्रम हो चुके हैं जिसमें विज को दूर रखा गया है। अब चुनाव आ रहा है, लिहाजा विज ने भी ताल ठोक कर कह दिया है कि राज्यस्तरीय समारोह में मैं मौजूद रहूंगा। विज का तर्क है कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विभाग के मंत्री की मौजूदगी अनिवार्य है।

लोस चुनाव के बाद शाह का पहला दौरा

लोकसभा चुनाव में हरियाणा की दस सीटें जीतने के बाद अमित शाह का यह पहला हरियाणा दौरा है। मुख्यमंत्री रोहतक पर निशाना लगा कर कई बार कह चुके हैं कि इस बार लोकसभा में शिकस्त देने के बाद निशाना विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में भाजपा को योग मैनेजमेंट कितना रास आएगा यह 21 जून को होने वाले आयोजन के बाद ही साफ होगा।

समारोह पर खर्च होंगे 306 लाख रुपये
प्रदेश में राज्य स्तरीय योग समारोह में जश्न के लिए पहली बार 306 लाख का खर्च किए जाएंगे। इसमें 21 जून को रोहतक में होने वाले अमित शाह के योग समारोह में ही तीस लाख खर्च किए जाएंगे। समारोह की तैयारियों में तय बजट राशि में से राज्य के स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग को 170 लाख रुपये अलॉट भी हो चुके है, अन्य 136 लाख अभी देने बाकी है।

मुख्यमंत्री स्वयं ले रहे रुचि
योग फार हार्ट थीम पर होने वाले इस समारोह को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं रुचि ले रहे हैं। वह अब तक तीन बार जिला अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तकबाल में मनोहर लाल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। 

मेरे विभाग का कार्यक्रम है। मैं स्टेट लेवल समारोह में ही रहूंगा। -अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed