{"_id":"64403585fe939825bc0877c3","slug":"mining-department-sdo-and-its-driver-arrested-for-taking-bribe-in-punjab-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: खनन विभाग का एसडीओ और उसका ड्राइवर गिरफ्तार, 40 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: खनन विभाग का एसडीओ और उसका ड्राइवर गिरफ्तार, 40 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा
Thu, 20 Apr 2023 12:12 AM IST
ajay kumar
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/होशियारपुर
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/होशियारपुर
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:12 AM IST
सार
विजिलेंस टीम ने रिश्वत की रकम भी मौके पर ही बरामद कर ली। याद रहे कि पंजाब सरकार ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब तक कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने होशियारपुर में तैनात खनन विभाग के एसडीओ सरबजीत और उसके ड्राइवर मनी राम को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। आरोपियों पर विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
उनके खिलाफ रजिंदर सिंह निवासी गांव पुर हीरां जिला होशियारपुर ने शिकायत दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्लाटों/ निर्माणाधीन मकानों में भरत (मिट्टी) डालने के लिए मिट्टी से भरी ट्रालियों को लाने और ले जाने का काम करता है। आरोपी एसडीओ और उसके ड्राइवर ने उसे अपना कामकाज निर्विघ्न चलता रखने के लिए 40,000 रुपये प्रति महीना रिश्वत की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जालंधर रेंज की विजिलेंस ब्यूरो की यूनिट ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में रिश्वत लेते मौके पर ही काबू कर लिया। विजिलेंस टीम ने रिश्वत की रकम भी मौके पर ही बरामद कर ली। याद रहे कि पंजाब सरकार ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब तक कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन