फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minimum wage hike: Relief of Rs 168 for skilled and unskilled workers

न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: कुशल–अकुशल श्रमिकों को 168 रुपये की राहत

Wed, 17 Dec 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Minimum wage hike: Relief of Rs 168 for skilled and unskilled workers
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) बढ़ाया है। इसके साथ कुशल और अकुशल श्रेणी के कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी में 168 रुपये का इजाफा किया गया है। प्रशासन की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार नई न्यूनतम मजदूरी दरें एक अक्तूबर से प्रभावी होंगी और 31 मार्च 2026 तक लागू रहेंगी। इस फैसले से शहर में कार्यरत हजारों श्रमिकों और कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अधिसूचना के मुताबिक अकुशल श्रमिकों की मासिक न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 14,562 रुपये और दैनिक मजदूरी 560 रुपये कर दी गई है जो पहले क्रमशः 14,394 रुपये और 554 रुपये थी। अर्ध-कुशल श्रेणियों में भी वृद्धि की गई है। सेमी-स्किल्ड-2 श्रमिकों को अब 14,712 रुपये मासिक और 566 रुपये दैनिक, जबकि सेमी-स्किल्ड-1 श्रेणी के लिए मजदूरी 14,812 रुपये मासिक और 570 रुपये दैनिक तय की गई है।
विज्ञापन

कुशल श्रमिकों को भी राहत मिली है। स्किल्ड-2 श्रेणी के लिए न्यूनतम मजदूरी 15,012 रुपये मासिक और 577 रुपये दैनिक जबकि स्किल्ड-1 के लिए 15,237 रुपये मासिक और 586 रुपये दैनिक निर्धारित की गई है। अत्यधिक कुशल श्रमिकों को अब 15,637 रुपये मासिक और 601 रुपये दैनिक मजदूरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ श्रेणी में भी संशोधन किया गया है। नए आदेशों के अनुसार क्लास-3 स्टाफ की न्यूनतम मजदूरी 14,837 रुपये मासिक और 571 रुपये दैनिक, क्लास-2 स्टाफ की 14,987 रुपये मासिक और 576 रुपये दैनिक तथा क्लास-1 स्टाफ की 15,347 रुपये मासिक और 590 रुपये दैनिक तय की गई है।

होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कर्मियों को भी लाभ
प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट, टी-स्टॉल और ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी संशोधित मजदूरी दरें अधिसूचित की हैं। बिना भोजन व आवास सुविधा वाले अकुशल श्रमिकों को 14,562 रुपये मासिक, अर्ध-कुशल श्रेणी-2 को 14,712 रुपये और अर्ध-कुशल श्रेणी-1 को 14,812 रुपये मासिक मजदूरी मिलेगी। कुशल श्रेणी-2 के लिए 15,012 रुपये, कुशल श्रेणी-1 के लिए 15,237 रुपये और अत्यधिक कुशल कर्मचारियों के लिए 15,637 रुपये मासिक मजदूरी तय की गई है।

भोजन और आवास की सुविधा उपलब्ध होने की स्थिति में मजदूरी दरों में नियमानुसार कटौती का प्रावधान किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि यह बढ़ोतरी महंगाई दर को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि श्रमिकों और कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed