फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mini bus fell into sirhind canal due to steering failure in bathinda

Bathinda News: स्टेयरिंग फेल होने पर हादसा, सरहिंद नहर में जा गिरी बस, ड्राइवर-कंडक्टर समेत पांच घायल

Fri, 28 Apr 2023 07:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 07:11 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार मिनी बस बठिंडा से गांव गोबिंदपुरा और नथाना से होकर रामपुरा जा रही थी। जब बस नहर किनारे से गुजर रही थी तो गांव गोबिंदपुरा के पास स्टेयरिंग में तकनीक खराबी आ गई। इससे बस का स्टेयरिंग फेल हो गई। बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

विज्ञापन
Mini bus fell into sirhind canal due to steering failure in bathinda
नहर में गिरी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बठिंडा से रामपुरा जा रही एक मिनी बस का अचानक स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस गांव गोविंदपुरा के समीप सरहिंद नहर में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर यादविंदर कंग, सतनाम सिंह, हर्षित चावला एंबुलेंस समेत पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बस में से ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य चार लोगों को बाहर निकालकर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


घायलों की पहचान बस ड्राइवर बलवीर सिंह (36) निवासी गांव बीबी वाला, बस कंडक्टर अमनदीप सिंह (41) निवासी भुच्चो मंडी, यात्री कुलवीर कौर (35) निवासी भागू रोड बठिंडा, मेलो रानी (50) निवासी गांव गोविंदपुरा और बच्चा आशीष कुमार (3) निवासी बठिंडा के तौर पर हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिनी बस बठिंडा से गांव गोबिंदपुरा, नथाना होते हुए रामपुरा जा रही थी। जब बस नहर किनारे बनी सड़क से गुजर रही थी तो गांव गोबिंदपुरा के पास जाकर बस के स्टेयरिंग में तकनीक खराबी आ गई। इससे बस का स्टेयरिंग फ्री हो गया और उसका संतुलन बिगड़ने से वह सड़क से उतरकर नहर में गिर गई। हालांकि, बस की स्पीड और यात्री कम होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारों की माने तो अगर बस की रफ्तार तेज होती तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं दोपहर बाद बस को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल एक महिला की एक बाजू टूटी है, जबकि बाकी लोगों को मालूम चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed