फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Military school KUNJPURA won volleyball championships

सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने जीती वालीबॉल चैंपियनशिप

Sun, 19 Oct 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Sun, 19 Oct 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
Military school KUNJPURA won volleyball championships
सैनिक स्कूल कुंजपुरा में चल रही अखिल भारतीय पब्लिक स्कूल वालीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रिंसिपल एवं ग्रुप कैप्टन एलएन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अखिल भारतीय पब्लिक स्कूल वालीबॉल प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने एलकेएसईसी गोटन की टीम को हराकर लगातार पद्रहवीं बार वालीबॉल चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तहत सुबह अंडर-19 डेली कॉलेज इंदौरा और डीपीएस आरके पुरम दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें डेली कॉलेज इंदौरा ने जीत हासिल की। अंडर-17 आयु वर्ग में सैनिक स्कूल कुंजपुरा में सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने सैनिक स्कूल कपूरथला को पराजित कर विजय प्राप्त की। ओवरऑल प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने पहला, सैनिक स्कूल चितौडगढ़ ने दूसरा और सैनिक स्कूल कपूरथला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


ग्रुप कैप्टन एलएन शर्मा ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मनित किया तथा प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। अंडर-19 में मुनीष और अंडर-17 में अंकित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। शर्मा ने कहा कि सभी खिलाड़ियों में प्रतिभा है जो इन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में ले जा सकती है। इसके लिए अभ्याय और उचित मार्गदर्शन लेते रहें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed