फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Military Literature Fest to be dedicated to Indo-Pak war heroes

Chandigarh News: भारत-पाक युद्ध के नायकों को समर्पित होगा मिलिट्री लिट्रेचर फेस्ट

Fri, 24 Oct 2025 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Military Literature Fest to be dedicated to Indo-Pak war heroes
भारत-पाक युद्ध के नायकों को समर्पित होगा मिलिट्री लिट्रेचर फेस्टचंडीगढ़। चंडीगढ़ में 7 से 9 नवंबर तक लेक क्लब में आयोजित होने वाला मिलिट्री लिट्रेचर फेस्ट इस बार भारत-पाक युद्ध के नायकों को समर्पित होगा। इसका आयोजन सैन्य साहित्य महोत्सव एसोसिएशन की ओर से किया जाएगा जिसमें पंजाब सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन और सेना की पश्चिमी कमान भी सहयोग करेगी।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल टीएस शेरगिल (वेटरन) ने बताया कि इसी उपलक्ष्य में 26 अक्तूबर को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की ओर से चंडीगढ़ युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही 1965 के भारत-पाक युद्ध के नायकों को समर्पित ब्रेवहार्ट्स मोटरसाइकिल राइड का आयोजन किया जाएगा। इस राइड में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के 665 से अधिक रॉयल एनफील्ड और अन्य बाइक सवार भाग लेंगे। राज्यपाल इस राइड को हरी झंडी दिखाएंगे। खास बात यह है कि पहली बार तीन ऑल-वुमन बाइकिंग ग्रुप भी इस राइड में शामिल होंगी। राइड चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला से होते हुए चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन क्षेत्र के रैना स्टेडियम में समाप्त होगी। फेस्ट के दौरान क्लेरियन कॉल थिएटर दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed