फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Militants Encounter in Pulwama Finished maqsudan blast case, jalandhar police station blast

पुलवामा में आतंकियों की मौत के साथ दफन हुए मकसूदां ब्लास्ट के राज, 4 छात्रों ने किया था धमाका

Sun, 23 Dec 2018 10:49 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 23 Dec 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Militants Encounter in Pulwama Finished maqsudan blast case, jalandhar police station blast
मकसूदां ब्लास्ट
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मारे गए आतंकियों के साथ ही जालंधर में मकसूदां में हुए ब्लास्ट के राज भी दफन हो गए। 4 छात्रों ने धमाका किया था। केस में वांछित दो आतंकी मीर रऊफ और मीर उमर को सुरक्षा बलों ने पुलवामा में हुए एनकाउंटर में मार गिराया। जालंधर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी मकसूदां ब्लास्ट के कई राज खोल सकते थे।
विज्ञापन


दोनों ही यह बात जानते थे कि जालंधर में बम सप्लाई करने के लिए कौन आया था और यह बम कैसे भेजे गए थे। इन्होंने ही जालंधर में बम की डिलीवरी ली थी। जेएंडके पुलिस की तरफ से पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा को इनके मारे जाने की आधिकारिक जानकारी दी गई। जालंधर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी आतंकी जाकिर मूसा के संगठन अंसार गजावत उल हिंद से संबंधित थे।
विज्ञापन

जाकिर मूसा के आदेशों पर किया गया थ ट्रेंड

भुल्लर ने बताया कि 14 सितंबर को मकसूदां थाने पर हैंड ग्रेनेड फेंक विस्फोट किए थे। इस केस में जालंधर स्थित शिक्षण संस्थानों के छात्रों की गिरफ्तारी के बाद हमलावर चार लोगों के नामों का खुलासा हुआ था। इनमें शाहिद क्यूम (22), फैजल बशीर (23), मीर रऊफ अहमद और मीर उमर रमजान उर्फ गाजी के नाम शामिल थे।

जाकिर मूसा के आदेश के बाद संगठन के डिप्टी कमांडर आमिर ने मकसूदां थाने पर हमला करने के लिए इन चारों को ट्रेंड किया था। शाहिद और फैजल जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोजॉजी में बीटेक (सिविल) के छात्र थे। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं फरार रऊफ और उमर संगठन के कुख्यात व ट्रेंड आतंकी थे। वे कश्मीर से इस वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। वारदात के बाद दोनों बस पकड़कर जम्मू चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed