फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mild cold will increase, night temperature will drop by two degrees

Chandigarh News: हल्की ठंडक बढ़ेगी, दो डिग्री गिरेगा रात का पारा

Sat, 25 Oct 2025 10:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Mild cold will increase, night temperature will drop by two degrees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में अगले दो से तीन दिन के दौरान रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के अनुसार सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पंजाब के लिए यह इतना मजबूत नहीं है, इसके असर से बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क ही बना रहेगा लेकिन दो दिन कहीं-कहीं आकाश में बादल छा सकते है। जिससे मौसम में हल्की ठंडक बढ़ सकती है।

शनिवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। अभी यह सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर है। सबसे कम 14.8 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 35.2 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 30.4 डिग्री, लुधियाना का 31.0 डिग्री, पटियाला का 32.6 डिग्री, पठानकोट का 30.4 डिग्री, फरीदकोट का 32.5 डिग्री, गुरदासपुर का 31.7 डिग्री, फाजिल्का का 32.3 डिग्री, फिरोजपुर का 31.4 डिग्री, होशियारपुर का 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 16.8 डिग्री, लुधियाना का 16.6 डिग्री, पटियाला का 17.1 डिग्री, पठानकोट का 15.9 डिग्री, बठिंडा का 15.6 डिग्री, फाजिल्का का 15.0, फिरोजपुर का 15.5 डिग्री, होशियारपुर का 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed