फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Migration of workers continues due to fear of lockdown, hundreds of laborers leave from Faida village

लॉकडाउन के डर से मजदूरों का लगातार पलायन जारी, फैदा गांव से सैकड़ों मजदूर रवाना

Tue, 27 Apr 2021 02:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Migration of workers continues due to fear of lockdown, hundreds of laborers leave from Faida village
फैदा गांव और जगतपुरा के पास से बस में बैठकर गांव जाते लोग। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूरों का पलायन लगातार जारी है। सोमवार को फैदा गांव से सैकड़ों मजदूर घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मजदूर श्रवण ने बताया कि बिहार में फसल कटने के बाद शादियों का सीजन शुरू हो गया है। पलायन करने का एक यह भी कारण है। मजदूरों ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं, भविष्य में किसी भी समय लॉकडाउन लग सकता है। वह पिछले साल की तरह पैदल नहीं जाना चाहते। रोजाना फैदा और जगतपुरा के बॉर्डर पर निजी बस खड़ी होती है, जिसमें मजदूर अपने घरों की तरफ रवाना हो रहे हैं। मजदूरों ने कहा कि पिछले साल सरकार की तरफ से भी उन्हें सहायता नहीं की गई। इस कारण उन्हें अपने प्रदेशों की तरफ पैदल रवाना होना पड़ा। कई मजदूर अपने परिवार से मिले बिना ही रास्ते में ही मौत का शिकार हो गए। इसलिए वे इस बार कोई भी जोखिम उठाना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed