फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Migrant workers hold a protest at Bypass road in Amritsar

पंजाबः अमृतसर में हाईवे पर प्रवासी मजदूरों का विरोध प्रदर्शन, बोले- सड़क पर रहने को मजबूर हैं

Fri, 29 May 2020 10:16 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 29 May 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Migrant workers hold a protest at Bypass road in Amritsar
प्रवासी मजदूरों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए किए जा रहे बसों व ट्रेन के प्रबंध नाकाफी होने से गुस्साए सैकड़ों मजदूरों ने शुक्रवार को वेरका-जालंधर बाईपास के पास विरोध प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रशासन ने बिहार जाने वाले इन मजदूरों को वेरका बाईपास के नजदीक एक रिसोर्ट में बुलाया। ताकि वहां इन प्रवासी मजदूरों की टेस्टिंग कर उन्हें बसों में बैठाकर लुधियाना भेजा जा सके। 

विज्ञापन


वहां से ट्रेन से वह बिहार के लिए रवाना हो सके। अपने घरों को जाने के लिए रिसोर्ट में भारी संख्या में मजदूर जमा हो गए। अपने बच्चों व भारी सामान के साथ पहुंचे मजदूरों को चार घंटे के इंतजार के बाद प्रशासन ने घोषणा कर दी की बसें आज नहीं रवाना होंगी। 
विज्ञापन


इस घोषणा ने मजदूर भड़क गए। उन्होने बाईपास में जाम लगाकर पंजाब सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया। मजदूरों की मांग थी प्रशासन उनको घर भेजने के लिए पहले बुलाता है, चार घंटे के बाद बसें नहीं चलेगी का फरमान जारी कर देता है। वहां पर मौजूद शिअद (बादल) के प्रवासी विंग के चेयरमैन महेश वर्मा ने कहा की प्रशासन ने इन मजदूरों को गुरुवार को भी बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटे बाद उन्हें शुक्रवार को आने के लिए कहा गया था। प्रशासन मजदूरों को परेशान कर रहा है। अमृतसर से बिहार जाने के लिए 65 मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जबकि गुरुनगरी से दो लाख मजदूर घर जाना चाहते हैं। इनके पास न पैसे हैं, न राशन। जब तक सरकार इनको घर भेजने का प्रबंध नहीं कर पाती इनके खाने-पीने का प्रबंध सरकार करे। बाद में मजदूरों को स्थानीय गुरुद्वारों में शरण दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed